पटना मेयर के घर छापेमारी के लिए पहुंची पुलिस, समर्थकों ने…

पटना: बीती रात पटना पुलिस ने पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू के घर छापेमारी के लिए पहुंची। मेयर के घर छापेमारी के बाद मेयर के समर्थकों ने जम कर हंगामा किया और राजनीति के तहत पुलिसिया दबाव बना कर छवि खराब करने का आरोप लगाया। मेयर के समर्थकों ने स्थानीय विधायक सह विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके इशारे पर ही सरकार समाजसेवी और वैश्य समाज के लोगों को परेशान कर रही है।

लोगों ने कहा कि मेयर पुत्र चुनाव लड़ सकते हैं और इसी वजह से उन्हें परेशान किया जा रहा है। वहीं मेयर पुत्र के द्वारा नगर निगम पार्षदों की बैठक में हंगामा किये जाने के सवाल पर लोगों ने कहा कि यह महज एक अफवाह है, उन्होंने कुछ नहीं किया है। लोगों ने कहा कि नगर निगम के आयुक्त और राज्य की सरकार साजिश के तहत मेयर और उनके पुत्र को परेशान कर रही है।

यह भी पढ़ें – प्रशांत किशोर जानकारी लेकर बात करें…, मुंगेर में अरुण भारती ने तेजस्वी पर भी साधा निशाना…

वहीं इस संबंध में पटना पुलिस ने भी छापेमारी के कारण को लेकर स्पष्ट बताने से बचती नजर आई। बता दें कि बीते दिनों नगर निगम पार्षदों की बैठक में जम कर हंगामा हुआ था। इस दौरान पार्षदों ने एक दूसरे के साथ हाथापाई भी की थी और वहां मेयर पुत्र के द्वारा बैठक में हस्तक्षेप किये जाने का भी मामला सामने आया था जिसके बाद से पटना का राजनीतिक माहौल गर्म है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   राज्य नागरिक परिषद के महासचिव पहुंचे हरिहरनाथ मंदिर, की पूजा अर्चना

पटना से उमेश चौबे की रिपोर्ट

भागलपुर में एयरपोर्ट के पास 845 मकानों पर नोटिस, विरोध में...

भागलपुर : भागलपुर में एयरपोर्ट के आसपास बने 845 मकानों को लेकर नगर निगम की ओर से जारी नोटिस के बाद विरोध शुरू हो...

CM व डिप्टी CM व प्रदेश अध्यक्ष सहित NDA के शीर्ष...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने सोमवार को पटना समाहरणालय पहुंचकर अपना नामांकन...

Rahul Baccha Murder Case: राहुल बच्चा हत्याकांड में बड़ा अपडेट! फरार...

Rahul Baccha Murder Case: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में राहुल सिंह (उर्फ़ राहुल बच्चा) के हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में पुलिस को एक और कामयाबी मिली...