Palamu : ड्यूटी के बाद रहस्यमय ढंग से लापता जवान की जंगल में मिली लाश, नृशंस हत्या से इलाके में सनसनी

411
Advertisment

Palamu : झारखंड के पलामू जिले में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक लापता पुलिस जवान की लाश जंगल से बरामद की गई। शव की हालत देखकर पुलिस भी सन्न रह गई- गला दबाकर और सिर को बेरहमी से कुचलकर जवान की नृशंस हत्या की गई थी। मृतक की पहचान विजय उरांव के रूप में हुई है, जो देवघर में श्रावणी मेले की ड्यूटी के बाद से लापता चल रहे थे।

Advertisment

ये भी पढ़ें- Giridih Breaking : घर में रखे गैस सिलेंडर पर आग लगने से मची अफरातफरी… 

Palamu : जंगल से मिली लाश, पहचान में आई देर

लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के एक सूनसान जंगल में गुरुवार को स्थानीय लोगों ने एक क्षत-विक्षत शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, जो पहली नजर में किसी अज्ञात व्यक्ति का प्रतीत हो रहा था। बाद में जब शव की पहचान हुई तो पता चला कि वह विजय उरांव हैं-एक प्रशिक्षु पुलिस जवान, जो मुसाबनी के ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षणरत थे।

ये भी पढ़ें- Ranchi Crime : नकली नोटों की बड़ी खेप बरामद, दिल्ली से जुड़े गिरोह का खुलासा-दो गिरफ्तार 

Palamu : ड्यूटी से लौटने के बाद से गायब था जवान

विजय उरांव हाल ही में देवघर के श्रावणी मेले में ड्यूटी पर तैनात थे। ड्यूटी खत्म होने के बाद उनका किसी से संपर्क नहीं हो पा रहा था। उनकी पत्नी ने बताया कि मेला समाप्त होने के बाद से ही विजय से बातचीत नहीं हो पा रही थी। कई प्रयासों के बाद भी जब कोई संपर्क नहीं हुआ, तो उन्होंने सीटीसी मुसाबनी जाकर जानकारी ली और फिर पलामू पुलिस के वरीय अधिकारियों से भी मिलीं।

ये भी पढ़ें- Bokaro : बोकारो सिविल सर्जन कार्यालय में सीएचसी कर्मियों का हंगामा, गेट जाम 

Palamu : पुलिस को शक, हत्या की गई सुनियोजित साजिश के तहत

थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि शव की हालत देखकर साफ है कि यह सामान्य मौत नहीं है। गला दबाने के बाद पत्थर से सिर कुचल कर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम के लिए शव को रांची स्थित रिम्स भेजा गया है। पुलिस विभिन्न एंगल से जांच कर रही है, जिसमें व्यक्तिगत रंजिश, ड्यूटी के दौरान विवाद या अन्य कोई कारण शामिल हो सकता है।

पुलिस टीम फिलहाल मृतक के कॉल रिकॉर्ड, अंतिम लोकेशन और उनके साथियों के बयानों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। साथ ही, घटनास्थल के आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, जिससे किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि का सुराग मिल सके।

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Jamtara : पुलिसकर्मी पर घर में घुसकर आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप, ग्रामीणों ने कर दी… 

Ranchi Crime : अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर ऐसे उतारा मौत के घाट…आरोपी गिरफ्तार 

RIMS में चाय पीकर डॉक्टर बेहोश, जहर की आशंका से हड़कंप, कैंटीन सील 

Hazaribagh : बिना नंबर और रजिस्ट्रेशन के चलना पड़ा महंगा, 100 से ज्यादा ऑटो और ई-रिक्शा जप्त 

Surya hansda encounter नहीं हत्या थी! भाजपा जांच समिति ने बाबूलाल मरांडी को सौंपी रिपोर्ट 

Ranchi : JSSC की कार्यप्रणाली पर भड़के छात्र, जयराम महतो के नेतृत्व में जेएलकेएम के प्रतिनिधिमंडल ने JSSC सचिव को सौंपा ज्ञापन 

Advertisement