उपायुक्त ने विशुनपुर स्थित पाट क्षेत्रों का किया भ्रमण, स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर जनता दरबार का किया आयोजन

गुमला: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने प्रशासनिक दल बल के साथ विशुनपुर प्रखंड स्थित पाट क्षेत्र के नरमा पंचायत के जोभी पाठ, अमतीपानी पंचायत के चापाकोना, गुरदरी पंचायत के कुजाम नवाटोली एवं चिरोडीह पंचायत के चौरा पाट का भ्रमण किया। उपायुक्त ने विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों का भी निरीक्षण किया, बच्चों से बातचीत कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं से हुए अवगत, बच्चो द्वारा किए गए मांगों पर भी संज्ञान लिया।

उपायुक्त की अध्यक्षता में स्थानीय ग्रामीणों के साथ हुई जनता दरबार

इस दौरान उक्त सभी पंचायतों में उपायुक्त की अध्यक्षता में स्थानीय ग्रामीणों के साथ जनता दरबार का आयोजन किया गया। जहा सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। उपायुक्त ने उपस्थित सभी ग्रामीणों से एक एक कर उनकी समस्याओं को सुना एवं संबंधित अधिकारियों को उक्त समस्या के समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। ग्रामीणों द्वारा गांव में होने वाले कई असुविधाओं से उपायुक्त को रूबरू करवाया गया जिसमें से मुख्यतः बिजली , पानी , राशन , पेंशन एवं आवास से जुड़ी समस्याएं देखने को मिली । इस दौरान ग्रामीणों द्वारा पुल बनाने की भी मांग की गई वहीं शिक्षा एवं स्वास्थ्य की सुविधा को दुरुस्त करने के लिए भी ग्रामीणों ने उपायुक्त से अनुरोध किया।

उक्त समस्याओं को देखते हुए उपायुक्त ने कहा कि वैसी समस्याएं जिसका जिला एवं प्रखंड स्तर पर समाधान किया जा सकता है उन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा वहीं कुछ ऐसी समस्याएं जिसका समाधान राज्य स्तर पर किया जाना है वैसी समस्याओं के निदान हेतु राज्य स्तर पर पत्राचार करते हुए उसके लिए कार्य किया जाएगा। जनता दरबार के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने ग्राम वासियों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत करवाया एवं योजनाओं का लाभ लेने को कहा।

आवासीय विद्यालयों का किया गया निरीक्षण

इस दौरान उपायुक्त ने अनुसूचित जन जाति आवासीय विद्यालय जोभा पाठ,उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय चापाकोना, अनुसूचित जन जाति आवासीय उच्च विद्यालय चौरापाठ, मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र, कुजाम नवाटोली का निरीक्षण किया । उन्होंने विद्यालयों में जाकर वहां की भवनों की स्थिति, बच्चों की शिक्षा व्यवस्था, शिक्षकों की उपस्थिति ,बिजली ,पानी , शौचालय की सुविधा आदि जैसे सभी बिंदुओं की जांच की। विद्यालय में उपस्थित बच्चों से मुलाकात की एवं उनसे विद्यालयों में मिलने वाली सुविधाओं एवं कमियों से अवगत हुए। उपायुक्त ने बच्चों के रीडिंग एवं लर्निंग स्किल्स की भी जांच की। आवासीय विद्यालयों के कमरों की व्यवस्था एवं विद्यालय भवनों की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।

आवासीय विद्यालयों का किया गया निरीक्षण

पाट क्षेत्र में स्थित विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों के मरम्मती का कार्य हिंडाल्को कंपनी के माध्यम से किया जा रहा है। उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जांच करते हुए उपायुक्त ने वहां कार्य कर रहे मजदूरों से भी बात चीत की एवं उन्हे दैनिक रूप से मिलने वाले श्रम दर के बारे में भी जानकारी ली। उपायुक्त ने कड़े रूप से कंपनी को निर्देशित करते हुए कहा कि कंपनी द्वारा सभी श्रमिकों को न्यूनतम श्रमिक दर अवश्य दिया जाए अन्यथा कंपनी पर कार्रवाई की जाएगी।

आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण के क्रम में बच्चों के हाइट एवं वेट की हुई जांच

आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने छोटे बच्चों से भी मुलाकात की। साथ ही उन्होंने कई बच्चों के हाइट एवं वेट की जांच करते हुए रजिस्टर से मिलान किया। इसके अलावा आंगनवाड़ी केंद्रों में अन्य मिलने वाले सुविधाओं की भी जांच की। क्षेत्र भ्रमण के पश्चात उपायुक्त ने की विशुनपुर प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की।

आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण के क्रम में बच्चों के हाइट एवं वेट की हुई जांच

विशुनपुर के पाट क्षेत्रों के भ्रमण के पश्चात उपायुक्त ने प्रखंड मुख्यालय में सभी संबंधित प्रखंड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की । जिसमें उपायुक्त के क्षेत्र भ्रमण के दौरान पाए गए समस्याओं के निदान पर भी चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से स्वच्छता एवं पेयजल विभाग अंतर्गत संचालित जल जीवन जीवन योजना के सभी पाट क्षेत्रों में पहुंच हो उसपर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने आवश्यक निदेश दिए। उपायुक्त ने प्राथमिकता के आधार पर विशुनपुर स्थित सभी विद्यालयों में पानी एवं शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त करने का खासा निर्देश दिया। इसके अलावा मनरेगा , जेएसएलपीएस, बिजली विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की एवं शत प्रतिशत घरों में उक्त योजनाओं का लाभ मिले इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत एंबुलेंस की सुविधा , एएनएम जीएनएम द्वारा अच्छी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने आदि जैसे महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इसके अलावा उपायुक्त द्वारा अन्य कई बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी , प्रखंड विकास पदाधिकारी विशुनपुर, अंचल अधिकारी विशुनपुर, डीपीएम जेएसएलपीएस सहित हिंडाल्को कंपनी के प्रतिनिधियों के अलावा अन्य संबंधितों की उपस्थिति रही।

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...