विधान परिषद के शीतकालीन सत्र में बैठेंगे नीतीश और तेजस्वी

PATNA: बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरु होगा.

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद यह पहला

शीतकालीन सत्र होगा. सत्र के पहले दिन मोकामा, गोपालगंज

और कुढ़नी उपचुनाव के विजेता प्रत्याशी आज शपथ लेंगे.
इधर विपक्ष कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है.

बीजेपी ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है.

bihar vidhansabha 22Scope News


बीजेपी कई मुद्दों को लेकर सदन में हंगामा कर सकती है. बीजेपी सरकार को
बढ़ते अपराध, शराबबंदी कानून, बेरोजगारी, कृषि समेत कई मुद्दों पर घेरेगी.

संजय जायसवाल ने सत्र छोटा रखने का लगाया था आरोप


सत्र शुरू होने से पहले ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने

आरोप लगाया था कि सत्र को जानबूझकर छोटा रखा गया है

ताकि सरकार विपक्ष के सवालों से बच सके. उन्होंने कहा कि

बीजेपी नेताओं का मनोबल इस समय ऊंचा है,

क्योंकि उन्होंने राज्य में तीन में से दो उपचुनाव में जीत हासिल की है.

15 दिसंबर को राजकीय विधेयक और कई राजकीय काम निपटाए जाएंगे

13 दिसंबर को शपथग्रहण के बाद 14 दिसंबर और 15 दिसंबर को राजकीय विधेयक और कई राजकीय काम निपटाए जाएंगे. वहीं, 16 दिसंबर को वित्तीय वर्ष 2022- 23 के द्वितीय अनुपूरक व्यय व्यय विवरणी पर वाद विवाद, मतदान और उससे संबंधित विनियोग विधेयक पास किए जाएंगे. हालांकि 17 और 18 दिसंबर को सदन की कार्यवाही नहीं होगी. लेकिन, 19 दिसंबर, सोमवार को गैर सरकारी सदस्यों के काम संकल्प विधानसभा में लाए जाएंगे. इन पांचों दिनों के लिए प्रभारी मंत्रियों के विभाग बांट दिए गए हैं.

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img