कुढ़नी उपचुनाव: 18वें राउंड के बाद जदयू 2477 वोट से आगे

कुढ़नी: कुढ़नी विधनासभा उपचुनाव की मतगणना के 18वें राउंड के

बाद जदयू उम्मीदवार मनोज कुमार सिंह 2477 वोट से आगे है.

जदयू को 61564 वोट मिला. वहीं बीजेपी के केदार गुप्ता को 59087 मत मिले.

जदयू ने बनाई बढ़त

इसके पूर्व बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के पहले राउंड के परिणाम

में भाजपा ने बढ़त बनाई, लेकिन वो चौथे राउंड तक ही बढ़त बनाई हुई थी.

इसके बाद लगातार जदयू बढ़त बनाई हुई है.

यहां जदयू के उम्मीदवार मनोज कुमार सिंह ने बीजेपी के कैंडिडेट पर दो हजार से अधिक वोटों

की बढ़त हासिल कर ली है.

जहां 17वें राउंड की गिनती के बाद बीजेपी को 59087 वोट मिले हैं वहीं जदयू को 61564 वोट हासिल हुए हैं.

kudhni1 22Scope News

कुढ़नी उपचुनाव: तीसरे नंबर पर वीआईपी के उम्मीदवार

कुढ़नी में कुल 13 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा. महागठबंधन की ओर से जेडीयू के मनोज कुशवाहा मैदान में हैं.

उनका मुकाबला बीजेपी के केदार गुप्ता से हो रहा है. मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी के उम्मीदवार नीलाभ कुमार

भी तीसरे नंबर पर हैं, उन्होंने करीब 7 हजार वोट हासिल किए हैं. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM

के प्रत्याशी मुर्तजा अंसारी चौथे नंबर पर चल रहे हैं. कुढ़नी में NOTA को भी अब तक 3 हजार से ज्यादा वोट मिल चुके हैं.

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...