पटना : बिहार के ग्राम पंचायत के मुखिया ने राज्य और केंद्र सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। प्रदेश मुखिया संघ के नेतृत्व में दो अक्टूबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में नीतीश और मोदी सरकार के खिलाफ महापंचायत का आयोजन किया गया है।
दरअसल, प्रदेश मुखिया संघ ने यह फैसला किया है कि वह अपनी 19 सूत्री मांगों पर आंदोलन तेज करेगा। इसके आलावा गांधी मैदान में महापंचायत के बाद आंदोलन मुखिया केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री विकास सिंह बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार एवं पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम का भी घेराव करेंगे। प्रदेश मुखिया संघ की पटना के दारोगा राय पथ में हुई राज्यस्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया।
एसके राजीव की रिपोर्ट