रातू में दिल दहला देने वाली वारदात: नकाबपोश डकैतों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर लूटा, विरोध करने पर युवक को चाकू मारा

98
रातू में दिल दहला देने वाली वारदात: नकाबपोश डकैतों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर लूटा, विरोध करने पर युवक को चाकू मारा
रातू में दिल दहला देने वाली वारदात: नकाबपोश डकैतों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर लूटा, विरोध करने पर युवक को चाकू मारा
Advertisment

रांची:  राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र अंतर्गत विवेकानंद कॉलोनी में बुधवार की रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सोशल मीडिया में वायरल एक आवेदन के मुताबिक, स्थानीय निवासी संजय सिंह के घर में 11 जून की रात करीब 2:10 बजे पांच नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोला और पूरे परिवार को बंधक बना लिया।

Advertisment

पीड़ित संजय सिंह द्वारा वायरल आवेदन में कहा गया है कि डकैतों ने घर में घुसते ही परिवार के सभी सदस्यों को अलग-अलग कमरों में बंद कर दिया। महिलाओं और पुरुषों को अलग-अलग कमरों में ले जाकर जान से मारने की धमकी दी गई और उसी दौरान नकदी एवं कीमती जेवरात लूट लिए गए।

इस घटना के दौरान संजय सिंह के पुत्र विकास सिंह ने जब विरोध करने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। करीब दो घंटे तक लूटपाट के बाद जाते-जाते डकैतों ने एक कमरे में आग भी लगा दी और धमकी दी कि अगर किसी ने पुलिस को जानकारी दी, तो अंजाम बुरा होगा।

सुबह मोहल्ले के लोग जब मॉर्निंग वॉक पर निकले तो संजय सिंह के घर का दरवाजा खुला देखा। इसके बाद ही परिवार के सदस्य बाहर निकल पाए और मामले का खुलासा हुआ।

हालांकि, इस घटना पर प्रशासन की ओर से अब तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीण एसपी और रातू थानेदार ने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी से इंकार किया है।

फिलहाल वायरल आवेदन की पुष्टि एवं जांच की दिशा में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। घटना ने क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बना दिया है।

Advertisement