रांची. 22 मई को वित्त आयोग की टीम झारखंड में पहुंचेगी। इससे पहले झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से विशेष सहायता फंड मिलना बंद हो गया है। वित्त आयोग की टीम के समक्ष अपनी बात रखेंगे।
उग्रवाद पर झारखंड के वित्त मंत्री ने कहा
वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि उग्रवाद खत्म होने की घोषणा की वजह से विशेष सहायता केंद्र सरकार से मिलना राज्य को बंद हो गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में उग्रवाद खत्म नहीं हुआ है। सिर्फ नियंत्रण हुआ है। पुलिस पिकेट हटा कर तो देखे, उग्रवाद की स्थिति पता चल जाएगी।
Highlights







