चोरी के आरोप में भीड़ ने की युवक की पिटाई, इलाज के दौरान मौत

नवादा : पकरीबरावां थाना क्षेत्र के गगंटी गांव में ट्रैक्टर की बैटरी चोरी के आरोप में बुधवार की रात एक युवक को लोगों ने पीट पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. बाद में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. पुलिस ने गुरुवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया.

घटना बुधवार की मध्य रात्रि की है. पकरीबरावां थाना में मृतक के पिता जमीर अख्तर ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है. मृतक सुदनपुर गांव निवासी जमीर अख्तर के 25 वर्षीय पुत्र आजन इमाम है. मृतक आजन इमाम पर ट्रैक्टर का बैटरी चोरी का आरोप था.

घटना को लेकर मृतक के पिता जमीर अख्तर ने बताया कि आजन इमाम वेल्डिंग का उधारी पैसा मांगने गया था. तभी आरोपितों ने बेटे को अपने घर ले जा कर ट्रैक्टर चोरी का इल्‍जाम लगाकर बुरी तरह लाठी, डंडा और राड से पीट- पीटकर अधमरा कर दिया. पुलिस इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर पहुंची, जहां सुबह होते ही मौत हो गई.

बता दें कि युवक को चोरी के आरोप में ग्रामीण ने पकड़ा था और जमकर पिटाई की थी. उसी दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था. पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर युवक की मौत हो गई. हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि इस गांव में लगातार चोरी की घटना हो रही थी और चोरी करते हुए युवक को पकड़ा गया था. हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हो रही है

रिपोर्ट : दिनेश

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!