Nawada: अकबरपुर थाना इलाके के पकरी गांव में संतान पैदा ना करने पर महिला की हत्या कर दी गई. मृतक के शव को पुलिस ने श्मशान घाट से जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
बताया जाता है कि हिसुआ थाना क्षेत्र के घुरिहा गांव के सुनील कुमार ने अपनी बहन की शादी पकरी गांव के निवासी शैलेंद्र सिंह के पुत्र नीतीश कुमार के साथ की थी. लेकिन संतान नहीं होने के कारण पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा होता रहता था. इस मामले को लेकर पंचायत भी हुई थी. कुछ दिन पूर्व पति और ससुराल वालों ने दहेज और संतान नहीं होने पर मारपीट भी की थी. तबीयत बिगड़ी तो इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां स्थिति बिगड़ता देख कर चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया. लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई. रात में ही शव को पकरी गांव लाया गया. गुरुवार की सुबह जब का दाह संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाया जा रहा था. किसी ने इसकी सूचना मायके वालों को दे दी. मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने शव को श्मशान घाट से उठा लिया. साथ ही पति और ससुर को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है.
नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट




