दरभंगाः वार्ड संख्या-1 का मौलागंज में जमीन की रखवाली करने वाले एक युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक का नाम उपेंद्र दास बताया जा रहा है. हत्या में भू माफिया का हाथ बताया जा रहा है.
जमीन मालिक के अनुसार उक्त जमीन पर भूमाफियों की नजर थी. भूमाफियों के दबाव जमीन पर पुलिस ने जमीन पर 144 लगा दिया था. 144 लगते ही काम रोक दिया गया. ठीक इसके बाद ही रात्रि 11 बजे युवक की हत्या कर दी गई.
स्थानीय निवासियों और जमीन मालिक ने पुलिस पर भूमाफिया से मिली भगत का आरोप लगाते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का विरोध किया.
जमीन मालिक का कहना है कि संदिग्ध का पुलिस प्रशासन के साथ उठना बैठना है. यदि उसका नाम प्राथमिकी में लिख दिया तो मेरी हत्या भी की जा सकती है.
रिपोर्ट-रवि झा
पैसे का हिसाब मांगना पड़ा पिता को मंहगा, बेटे ने हथौड़ी मारकर कर दी हत्या




