Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने घटना पर गहरी चिंता जताते हुए तीन सदस्यों की जांच समिति को हजारीबाग भेजा है ।
उपायुक्त से मिली आयोग की सदस्य
इस जांच समिति में ममता कुमारी मनमोहन वर्मा और कंचन खट्टर शामिल हैं। तीनों सदस्यों ने आज हजारीबाग पहुंचकर विष्णुगढ़ के कुसुंभा गांव पहुंच कर जांच किया तथा हजारीबाग के सर्किट हाउस में जिले के उपयुक्त शशि प्रकाश सिंह , पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन इस पूरे घटनाक्रम के एसडीपीओ से बातचीत की।
प्रशासन का सहयोग नहीं मिलने पर हुई नाराज
उसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए इस पूरे मामले को लेकर एक बड़ी बात कही और कहा कि प्रशासन ने उन्हें आज जांच में सहयोग नहीं किया है । उन्होंने कहा कि इस मामले में वह फिर से जांच करने हजारीबाग पहुंचेंगे और पूरी चीजों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट परिवार से मिलकर सभी चीजों को जानने का प्रयास करेंगे और उसके बाद अपनी रिपोर्ट को आयोग को सौंपेंगे । उन्होंने कहा कि उनका प्रयास सिर्फ इतना है कि कोई बेकसूर व्यक्ति इसमें फंसे ना।
Highlights







