Bihar: सदन में तीसरे दिन भी अग्निपथ योजना का विरोध, विपक्ष ने किया हंगामा

पटना : बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र के तीसरे दिन भी अग्निपथ योजना का मुद्दा छाया रहा.

विपक्षी दलों ने योजना के विरोध में सदन में जमकर हंगामा किया.

सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई वैसे ही विपक्ष के नेताओं ने

अग्निपथ योजना के विरोध में हंगामा करना शुरू कर दिया.

जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

अग्निपथ योजना पर सरकार करे बातचीत

सदन की कार्यवाही से पहले अग्निपथ योजना के खिलाफ विधानसभा के बाहर

माले विधायकों ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया.

भाकपा माले विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस योजना को लाकर युवाओं को छलने का काम किया है.

माले विधायक ने कहा कि सरकार को इस मसले पर बातचीत करनी चाहिए

लेकिन सदन के अंदर बातचीत ही नहीं की जा रही है यह सरासर गलत है.

आज भी हम इस मुद्दे को प्राथमिकता से विधानसभा में उठाएंगे. जब तक सरकार मामले पर बातचीत नहीं करेगी और बिहार विधानसभा से प्रस्ताव नहीं पारित करेगी तब तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा.

bihar vidhansabha1 22Scope News

सदन में हो चर्चा- राजद

राजद द्वारा भी योजना के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. वहीं राजद विधायक ने कहा कि हमने कार्य स्थगन प्रस्ताव लाया है, जिसपर चर्चा होनी चाहिए. सदन से सड़क तक हम मांग को उठाएंगे.

सेना का मामला राज्य के विधान सभा में नहीं उठता- संजय सरावगी

sanjay 1 22Scope News

विधानसभा में विपक्ष के सदस्यों ने अग्निपथ के विरोध में तीसरे दिन भी जमकर हंगामा किया. माले, आरजेडी और कांग्रेस के सदस्यों ने कहा कि जब तक विधानसभा में इस पर चर्चा नहीं होगी तब तक सदन नहीं चलने देंगे. वहीं बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने कहा कि सेना का मामला राज्य के विधान सभा में नहीं उठता है. विपक्ष के नेता ही अपने कार्यकर्ता से हंगामा करवा रहे हैं. सरकार तो हर सवाल का जवाब देने को तैयार है लेकिन विपक्ष सिर्फ हंगामा करना जानती है.

राजद विधायक दल की हुई बैठक

सोमवार को राजद नेता आलोक मेहता के आवास पर हुई राजद विधायक दल की बैठक में इसको लेकर रणनीति बनाई गई. इसमें यह तय किया गया कि प्रश्नकाल को बाधित किए बिना इस मुद्दे को जोर शोर से उठाया जाएगा. बता दें कि राजद की इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पार्टी के तमाम एमएलए और एमएलसी मौजूद रहे.

सदन में मजबूती से हो बात- जगदानंद सिंह

इस बैठक में विधानसभा के चल रहे मानसून सत्र में आरजेडी की रणनीतियों को लेकर बातचीत हुई. अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा अग्निपथ योजना पर सदन में मजबूती से बात हो रही है और राजद इसके साथ ही कई मुद्दों पर मजबूती से अपनी बात रखेगा. बता दें कि सेना में शॉर्ट टर्म के लिए लाई गई अग्निपथ योजना का राजद ने विधान सभा में व्यापक पैमाने पर विरोध किया है.

रिपोर्ट: प्रणव/शक्ति

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img