औरंगाबाद : औरंगाबाद शहर के महाराजगंज रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास से बाइक की डिक्की तोड़कर लुटेरों ने 4.5 लाख रुपए निकाल कर फरार हो गया. जानकारी के अनुसार ओबरा थाना क्षेत्र के अरंडा गांव निवासी अमित कुमार ने अपने ममेरे भाई विकास कुमार को आईडीबीआई बैंक से साढ़े चार लाख रुपए निकालने के लिए चेक दिया था.

विकास ने चेक लेकर बैंक में आया और पैसा निकाल कर बाइक की डिक्की में रख कर राइस मिल के सामान की खरीदारी करने लगा. उसके बाद वह पैसा लेकर ओबरा जाने वाला ही था तभी लुटेरों ने डिक्की तोड़ कर पैसा निकाल फरार हो गया.
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ गौतम शरण ओमी दल बल के साथ बैंक पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुट गए हैं. वहीं पुलिस अमित कुमार एवं विकास कुमार से पूछताछ की कर रही है. एसडीपीओ ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है, जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा.
रिपोर्ट : दीनानाथ


