विधायक के अभिनंदन समारोह में कोविड-19 के नियमों की उड़ी धज्जियां

215
Advertisment

कैमूर : जिले के मोहनिया में मोहनिया के राजद विधायक संगीता कुमारी का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया था। जहां विधायक संगीता कुमारी भी पहुंची हुई थी। लेकिन इस अभिनंदन समारोह में विधायक से लेकर पहुंचने वाले लोगों तक किसी ने भी ना तो चेहरे पर मास्क लगाया था और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया गया था।

Advertisment

सरकार कोरोना को लेकर गंभीर है, लोगों को भी लगातार जागरूक किया जा रहा है। रात 9 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू का पालन कराया जा रहा है। वहीं मोहनिया में खुलेआम विधायक की मौजूदगी में धज्जियां उड़ी। जब माननीय लोग कोविड-19 को लेकर जागरूक नहीं होंगे तो आम जनता को कैसे जागरूक करेंगे।

मोहनिया विधायक संगीता कुमार ने अपने अभिनंदन समारोह में अफसरशाही को लेकर आवाज बुलंद किया। उन्होंने कहा सुनने में बहुत आ रहा है कि मोहनिया के सभी कार्यालयों में अफसरशाही बढ़ गया है। गरीबों की बातों को सुनने वाला कोई नहीं है, मैं उस पर लगाम लगाऊंगी और आम लोगों से आग्रह करती हूं कि कहीं जब भी कोई भी समस्या हो वह मेरे आवास पर आकर बेहिचक मिल सकते हैं उनकी समस्या का निदान कराऊंगी।

कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच बिहार में नाइट कर्फ्यू की घोषणा, देखिये और क्या-क्या की गई घोषणा

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates