भाजपा नेताओं की संवेदनाएं मर चुकी है, काला दिन मनाने के बजाय आज उन्हें अपने चेहरे पर कालिख पोत लेनी चाहिए- चित्तरंजन गगन 

पटनाः एक साथी की मौत को हत्या बताने वाले भाजपा नेताओं पर तीखा हमला करते हुए राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा कि भाजपा नेताओं की संवेदनाएं मर चुकी है उन्हें काला दिन मनाने के बजाय आज अपने चेहरे पर कालिख पोत लेनी चाहिए। राजद प्रवक्ता ने कहा कि किसी की भी मौत काफी दुखदाई होता है। विजय कुमार सिंह जी की मौत पर हम सभी दुःखी हैं। यदि पुलिस लाठीचार्ज की वजह से उनकी मृत्यु हुई रहती तो निश्चित रूप से जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई होती। पर उपलब्ध सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों के बयान से यह स्पष्ट हो चुका है कि वे प्रदर्शन स्थल पर पहुंच ही नहीं पाये थे।

पीएमसीएच के डॉक्टर भी बोल चुके हैं कि उनके शरीर पर किसी प्रकार का जख्म या चोट नहीं पाया गया है। मतलब यह साफ है कि उनकी मौत किसी अन्य कारणों से हुई है। इसके बावजूद भाजपा नेता मौत को हत्या कह कर न केवल लाश पर घटिया राजनीति कर रहे है बल्कि मानवीय संवेदना का मजाक उड़ाते हुए दिवंगत आत्मा के साथ भी खिलवाड़ कर रहे है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि किसी की भी मृत्यु पर उसके आत्मा की शांति के लिए लोग कामना करते हैं। पर भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो अपने राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए अपने हीं कार्यकर्ता के मृतात्मा को आघात पहुंचा रही है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा नेताओं में यदि थोड़ी भी नैतिकता बची है तो विजय कुमार के मौत की जिम्मेदारी उन्हें लेना चाहिए और मौत को हत्या के रूप में प्रचारित करने के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। राजद प्रवक्ता ने कहा कि साजिश , झूठ और प्रोपगंडा की बुनियाद पर खड़ी राजनीति ज्यादा दिनों तक नहीं टिकती है। भाजपा का बुनियाद भी हिल चुका है और धारासायी होने का समय भी जल्द हीं आने वाला है।

 

 

Saffrn

Trending News

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...

हल्दी-अदरक-ओल से बढ़ेगी किसानों की आय, सरकार दे रही प्रोत्साहन

पटना : बिहार सरकार राज्य में फसल विविधीकरण को गति देते हुए हल्दी, अदरक एवं ओल जैसी उच्च-मूल्य वाली उद्यानिकी फसलों को विशेष प्रोत्साहन...

हिमोफीलिया-थैलेसीमिया मरीजों के लिए बिहार के 6 मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक...

पटना : राज्य में बेहतर शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए बिहार सरकार लगातार सेवा विस्तार का कार्य कर रही है। जिसमें राजधानी समेत प्रदेश...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img