हजारीबा:पुलिस संस्मरण दिवस 2023 के अवसर पर हजारीबाग पुलिस केंद्र में आयोजित परेड में कर्त्तव्य के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी जांबाज पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.हजारीबाग रेंज के डीआईजी नरेंद्र कुमार सिंह एवम् पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग मनोज रतन चोथे ने वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. वर्ष 2022-23 में वीरगति प्राप्त शहीदों को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया.
इस अवसर पर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया.इस कार्यक्रम में जिला के सभी पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक, परिचारी प्रवर एवम् थाना प्रभारी उपस्थित रहे.


