राजधानी का पारा 40 के पार, बहरागोड़ा में 47 पार

रांची : झारखंड में गर्मी सताने लगी है। बहरागोड़ा में पारा 47 डिग्री के पार चला गया है। वहीं अप्रैल के अंतिम दिन मंगलवार रांची में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।

पारा 40.1 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अभी गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान जारी कर 11 जिलों में लू का औरंज अलर्ट और छह जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि एक और दो मई को पूरे राज्य में लू चलेगी। लू का सबसे ज्यादा असर संथाल परगना, कोल्हान, पलामू, बोकारो और गिरिडीह में रहेगा।

गर्मी का आलम यह है कि सुबह 10 बजे से ही गर्म हवा के थपेड़े शुरू हो जाते हैं। दोपहर में तो लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...