केंद्रीय मंत्री ने मुंगेर में जनता की समस्याएं सुनीं, क्राइम कंट्रोल को लेकर कहा…

120
मुंगेर
केंद्रीय मंत्री ने मुंगेर में जनता की समस्याएं सुनीं, क्राइम कंट्रोल को लेकर कहा...
Advertisment

मुंगेर: केंद्रीय मंत्री एवं मुंगेर के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह मुंगेर के धरहरा प्रखंड पहुंचे। यहां उन्होंने कई जगहों पर जनसंवाद किया और लोगों की समस्याएं सुनीं। केंद्रीय मंत्री के आगमन पर जमालपुर जुबली वेल पर कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से फूलों की वर्षा की। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी उनका स्वागत किया गया। उसके बाद वे अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जमालपुर विधान सभा के धरहरा प्रखंड पहुंचे जहां एक दर्जन जगहों पर आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में भाग लिया।

Advertisment

इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वे लोकसभा चुनाव के बाद नहीं आ पाए थे इसलिए जब भी मौका मिलता है तो विभिन्न क्षेत्रों में घूम कर लोगों से मुलाकात करते हैं। इस दौरान बिहार विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि NDA की बैठक में पार्टी के आलाधिकारी सीट शेयरिंग पर बात करेंगे।

साथ ही बिहार में क्राइम को ले कर उन्होंने कहा कि आपसी विवाद में हत्या कहीं भी हो सकती है। पहले यहां कितने अपहरण होते थे वो याद नहीं हैं क्या। अब घटनाएं होती है तो त्वरित कार्रवाई भी हो जाती हैै। साथ ही लखीसराय में मटन पार्टी को ले कहा कि वहां उद्घाटन था इस लिए सभी को खाना खिलाया गया और कोई बात नहीं था।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   भागलपुर में डाटा ऑपरेटरों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल, कहा…

मुंगेर से गौतम झा की रिपोर्ट

Advertisement