Advertisment

भागलपुर में डाटा ऑपरेटरों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल, कहा…

भागलपुर: वेतन वृद्धि और सेवा समायोजन की मांग को लेकर भागलपुर जिला में पदस्थापित डाटा ऑपरेटर ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। डाटा ऑपरेटरों ने भागलपुर समाहरणालय के गेट पर खांच जम कर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वर्षों से काम करते रहने के बावजूद अब तक उनका स्थायीकरण नहीं किया गया और न ही वेतन में बढ़ोतरी की गई है। हमारी मांग है कि सरकार जल्द से जल्द सेवा समायोजन और वेतन वृद्धि को लेकर ठोस कदम उठाए।

आक्रोशित डाटा ऑपरेटरों ने यह भी ऐलान किया कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे आगामी चुनाव में वोट का बहिष्कार करेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस बहिष्कार में केवल वे ही नहीं बल्कि उनके परिवार के सदस्य भी शामिल होंगे। डाटा ऑपरेटरों का कहना है कि उनकी अनदेखी अब बर्दाश्त से बाहर हो गई है, जब तक सरकार मांगें नहीं मानती तब तक हड़ताल जारी रहेगी

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  नौंवी फेल तेजस्वी से नहीं संभलेगा बिहार, LJPR ने कहा सरकार में सहयोगी होने…

भागलपुर से राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

LPG e-KYC Last Date: घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी की...

घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी की अंतिम तिथि अब 16 अगस्त 2026 कर दी गई है। समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर...

IndiGo Flight Delay: रांची एयरपोर्ट पर दिल्ली और बेंगलुरु की फ्लाइटें...

रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो की दिल्ली और बेंगलुरु से आने वाली तीन उड़ानें एयर ट्रैफिक के कारण देरी से पहुंचीं। यात्रियों को एयरपोर्ट पर...

RRB CBT Exam 2025: रेलवे भर्ती परीक्षा के लिए स्पेशल Train...

आरआरबी सीबीटी परीक्षा 2025 के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी में है। रांची समेत कई परीक्षा केंद्रों पर भीड़ प्रबंधन और अतिरिक्त...