बच्चा चोरी के आरोप में महिला को ग्रामीणों ने पकड़ कर किया पुलिस के सुपुर्द, शहर में मची सनसनी

बांका : बांका जिले के अमरपुर शहर के वार्ड नंबर-13 जगत पोखर के समीप अवस्थित संस्कृत विद्यालय के पास से एक महिला के द्वारा पांच वर्षीय एक बच्ची की अगवा करने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को रोजाना की भांति विद्यालय में छात्र एवं छात्रायें पठन-पाठन कार्य के लिए आए थे। करीब 12 बजे विद्यालय में अध्ययनरत नर्सरी वर्ग की छात्रा जगत पोखर निवासी संजीव साह की पांच वर्षीय पुत्री कोमल उर्फ सृष्टि कुमारी विद्यालय के समीप अवस्थित चापानल पर पानी पीने गई थी। तभी एक महिला उक्त बच्ची को चॉकलेट व पैसों का लोभ देकर उन्हें अपने पास बुला लिया। बच्ची के उपर कंबल डालकर उन्हें ले जाने का प्रयास करने लगी।

महिला बहियार की तरफ भागने लगी जिसे ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ लिया – ग्रामीण

ग्रामीणों को आशंका होने के बाद महिला बहियार की तरफ भागने लगी जिसे ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ लिया और मामले की सूचना डायल-112 पर दिया। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर आरोपित महिला को ग्रामीणों के चंगुल से हिरासत में ले लिया। थाना परिसर में पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम सुपर्णा देवी पति उत्तम कुमार घर राजगीर बताया।

Banka Pitai 1 22Scope News

महिला बंगाली भाषा का प्रयोग कर रही थी जिस कारण मामले की सच्चाई का उजागर नहीं हो पाया

महिला बंगाली भाषा का प्रयोग कर रही थी जिस कारण मामले की सच्चाई का उजागर नहीं हो पाया। घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित बच्ची की मां रानी देवी समेत अन्य ग्रामीण आक्रोशित होकर थाना परिसर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि महिला पांच-छह की संख्या में है जो अलग-अलग ईलाके में तैनात होकर मासुम बच्चों को उठाने का काम कर रही है। ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष राकेश कुमार से आरोपित महिला के खिलाफ सघनता से पुछताछ करते हुए कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग किया है।

Banka Pitai 2 22Scope News

परिजनों से मामले को लेकर थाने में लिखित आवेदन देने की बात कही ताकि आगे की कार्यवाही किया जा सके – SHO

थानाध्यक्ष ने पीड़ित बच्ची के परिजनों से मामले को लेकर थाने में लिखित आवेदन देने की बात कही ताकि आगे की कार्यवाही किया जा सके। मामले को लेकर थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों के आरोप पर एक महिला को हिरासत में लिया गया है। महिला पर ग्रामीणों ने बच्चा अगवा करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कार्यवाही किया जाएगा।

Banka Pitai 22Scope News

यह भी पढ़े : जमीन को लेकर सरकारी महिला अमीन व ग्रामीणों के बीच झड़प…

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!