Dhurandhar 2 trailer out: आज सुबह की शुरुआत सिनेमा लवर्स के लिए बहुत खास हुई, खासकर धुरंधर और रणवीर सिंह के फैंस को बड़ी खुशखबरी मिली। धुरंधर का क्रेज अब तक उचरा भी नहीं और अब रणवीर सिंह स्टारर Dhurandhar 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर देखने के बाद अब लोग फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर काफी मजेदार है।
ट्रेलर में क्या है…
मेकर्स द्वारा जारी ट्रेलर की बात करें तो ट्रेलर में दर्शकों को रणवीर सिंह का नया अवतार देखने को मिला है। रणवीर सिंह ने एक बार फिर हमजा और जसकिरत सिंह बनकर दर्शकों को चौंका दिया है। जहां ‘धुरंधर’ में हमजा ने रहमान डकैत के गैंग में घुसकर उसका सफाया कर दिया था, वहीं अब दूसरे पार्ट में उसका ल्यारी पर शासन और जसकिरत सिंह की कहानी दिखाई जाएगी।
‘Dhurandhar 2: द रिवेंज’ कर सकती है 100 करोड़ की कमाई
धुरंधर ने तो बॉक्स ऑफिस में धनाल मचा दिया और अब ट्रेलर देख के ऐसा लग रहा है कि ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ भी बड़े पर्दे पर रिलीज होने के बाद ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। ‘धुरंधर’ ने ओपनिंग डे पर देश में 28 करोड़ का नेट कलेक्शन और वर्ल्डवाइड 41.25 करोड़ का ग्रॉस बिजनस किया था। माना जा रहा है कि ‘Dhurandhar 2’ ओपनिंग डे पर 100 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है।
19 मार्च को होगी रिलीज
Dhurandhar 2 का इंतेजार कर रहे दर्शकों को बता दें कि 19 मार्च को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Highlights


