झारखंड में मौसम बदलेगा रंग: 26 अप्रैल से मिलेगी गर्मी से राहत, आंधी-बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी

रांची: झारखंड में भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे लोगों को 26 अप्रैल से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। साथ ही, कई क्षेत्रों में आंधी, मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

26 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी भागों में लू चलने की संभावना है, जबकि दोपहर बाद आंधी, मेघ गर्जन और वज्रपात हो सकते हैं। 27 अप्रैल को खासकर उत्तर-पूर्वी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि के साथ बारिश की आशंका जताई गई है। राज्य के अन्य भागों में भी आंधी और हल्की वर्षा संभव है।

28 अप्रैल को उत्तर-पश्चिमी भागों को छोड़कर राज्य के शेष क्षेत्रों में तेज हवा के झोंके, गर्जन और वज्रपात की संभावना है। वहीं, उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में छिटपुट बारिश, आंधी और मेघ गर्जन की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न हिस्सों के लिए लगातार येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। यह मौसम परिवर्तन 29 अप्रैल तक प्रभावी रह सकता है।


Video thumbnail
बिहार चुनाव: बनियापुर और सुरसंड विधानसभा सीट पर सीटिंग विधायक बदलेंगे पाला! होगा कड़ा मुकाबला
00:00
Video thumbnail
Bihar Election 2025 : यादव भूमिहार या मुसलमान, Sursand विधानसभा सीट 2025 में होगा किसके नाम?
14:46
Video thumbnail
धनबाद में ATS की धमक, स्थानीय पुलिस और ATS की संयुक्त छापेमारी, मचा हड़कंप | Dhanbad | Jharkhand
02:54
Video thumbnail
हिसुआ MLA नीतू कुमारी का बड़ा दावा,कहा- 'तेजस्वी के नेतृत्व में 2025 में बनेगी महागठबंधन की सरकार'
08:40
Video thumbnail
पहलगाम में आतंकी हमले का धनबाद और बोकारो में किया विरोध, आतंकियों पर कार्रवाई की मांग
03:59
Video thumbnail
मंईयां सम्मान योजना राशि को लेकर बड़ा अपडेट, तीन दिनों के अंदर महिलाओं को करने होंगे ये काम तभी...
06:41
Video thumbnail
पहलगाम आतंकी हमले को खिलाफ जिले में आक्रोश, निकाला गया विरोध मार्च....लगे नारे | Jamshedpur
02:26
Video thumbnail
सिरोमटोली फ़्लाईओवर पर युद्ध स्तर पर शुरू हुआ काम, देखिये शनिवार सुबह ग्राउंड जीरो से.. | Ranchi
09:58
Video thumbnail
सिरमटोली फ्लाईओवर निर्माण के विरोध में, पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव ने सरकार पर लगाया आरोप | Ranchi
12:41
Video thumbnail
बिहार चुनाव: बेगूसराय के साहेबपुर कमाल में यादव, कुर्मी, भूमिहार या मुसलमान, किनके बीच होगा घमासान?
16:11