झारखंड में मौसम बदलेगा रंग: 26 अप्रैल से मिलेगी गर्मी से राहत, आंधी-बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी

रांची: झारखंड में भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे लोगों को 26 अप्रैल से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। साथ ही, कई क्षेत्रों में आंधी, मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

26 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी भागों में लू चलने की संभावना है, जबकि दोपहर बाद आंधी, मेघ गर्जन और वज्रपात हो सकते हैं। 27 अप्रैल को खासकर उत्तर-पूर्वी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि के साथ बारिश की आशंका जताई गई है। राज्य के अन्य भागों में भी आंधी और हल्की वर्षा संभव है।

28 अप्रैल को उत्तर-पश्चिमी भागों को छोड़कर राज्य के शेष क्षेत्रों में तेज हवा के झोंके, गर्जन और वज्रपात की संभावना है। वहीं, उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में छिटपुट बारिश, आंधी और मेघ गर्जन की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न हिस्सों के लिए लगातार येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। यह मौसम परिवर्तन 29 अप्रैल तक प्रभावी रह सकता है।


PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...