आज भी राज्य का मौसम रहेगा सुहाना

रांची: पूरे राज्य का मौसम बदला हुआ है, परा 6 डिग्री गिरा हुआ है आज हल्की बारिश की भी संभावना है।

सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 33.4 और न्यूनतम 25.8 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया।

झारखंड के अधिकांश हिस्से के तापमान में  गिरावट आई है।  रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मंगलवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे।

गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश होने की भी संभावना है। बंगलादेश में बने साइक्लोनिक सकुर्लेशन की वजह से बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आ रही है।

मौसम केंद्र के अनुसार, 24 अप्रैल से एक बार फिर से पारा चढ़ेगा। आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा।

रांची व आसपास में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम केंद्र ने 25 और 26 अप्रैल को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, संथाल परगना के देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और गोड्डा मैंलू में लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।

Saffrn

Trending News

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img