कटिहार रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा की खुली पोल, ओवरब्रिज के पास आईआरसीटीसी कर्मी से लूट और मारपीट

कटिहार रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा की खुली पोल, ओवरब्रिज के पास आईआरसीटीसी कर्मी से लूट और मारपीट

कटिहार : रेलवे स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। ओवरब्रिज के पास आईआरसीटीसी के एक कर्मचारी के साथ लूट और बेरहमी से मारपीट की घटना सामने आई है।

IRCTC कर्मी से मारपीट और लूट की घटना

पीड़ित की पहचान अनिल सिंह के रूप में हुई है,जिन्होंने रेल थाना कटिहार में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना 12 जनवरी की रात की है। अनिल सिंह मनिहारी से ऑटो से शहीद चौक पहुंचे थे और वहां से पैदल प्लेटफॉर्म नंबर एक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और मोबाइल छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की और पर्स, मोबाइल व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। पर्स में करीब 1500 रुपये नकद थे,जबकि मोबाइल की कीमत लगभग 20 हजार रुपये बताई जा रही है।

समाजसेवी और नेताओं के हस्तक्षेप पर रेलथाना में मामला दर्ज

घायल हालत में जब पीड़ित रेल थाना पहुंचे तो तत्काल कार्रवाई नहीं हुई। बाद में समाजसेवी और नेताओं के हस्तक्षेप पर दोबारा आवेदन दिया गया। गौरतलब है कि इसी स्थान पर पहले भी एक युवक की जान जा चुकी है फिर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं।

ये भी पढे़ : भागलपुर से लापता दो नाबालिग छात्राओं का अब तक सुराग नहीं, गुस्साये परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप, एसपी ने कहा – दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

रतन कुमार की रिपोर्ट

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...