हजारीबाग. पोस्टल बैलेट पेपर से मतदान – लोकतंत्र के महापर्व चुनाव में हर एक मतदाता मतदान कर सके, इसके लिए व्यवस्था की गई है। इसी को लेकर वैसे सरकारी कर्मी, जो मतदान के दिन अपनी सेवा देंगे, उनके लिए पोस्टल बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान की व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में हजारीबाग प्रमंडलीय प्रशिक्षण संस्थान जबरा में पोस्टल बैलेट पेपर मतदान केंद्र बनाया गया है।
आज सुबह से ही इस मतदान केंद्र पर मतदाता मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं। हजारीबाग में बुधवार को खूंटी, पलामू, लोहरदगा और सिंहभूम के वोटरों के लिए यह व्यवस्था की गई है। बुधवार को 425 मतदाता मतदान कर पाएंगे। इसी तरह की व्यवस्था अगले दिन अगले जिले के लिए भी की जाएगी। पोस्टल बैलेट पेपर से पहली बार मतदान कर रहे होमगार्ड के इंस्पेक्टर कैलाश सिंह कहते हैं कि लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के वोटर हैं। मतदान के दिन चुनावी ड्यूटी लगाया गया है। उस दिन मतदान करना संभव नहीं है। चुनाव आयोग ने यह व्यवस्था की है ऐसे में काफी उत्साह भी है।
पोस्टल बैलेट पेपर से मतदान
वहीं बरही के अंचल अधीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि वे भी बैलेट पेपर के जरिए मतदान किए हैं। वे मूल रूप से पलामू संसदीय क्षेत्र के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मतदान के दिन ड्यूटी लगायी गयी है। इस कारण बैलेट पेपर के जरिए वोट करने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने निर्वाचन आयोग को इसके लिए धन्यवाद भी दिया है। उन्होंने कहा कि एक बेहतर प्रयास है, जिसका उद्देश्य शत प्रतिशत मतदान का है।
वहीं पीठासीन पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि सुबह से ही वोटर्स मतदान केंद्र पर पहुंच रहे हैं। लोगों में काफी उत्साह है कि वो अपना मत दे पा रहे हैं। इसके लिए पोस्टल बैलेट पेपर की व्यवस्था की गई है। काफी उत्साह के साथ मतदान हो रहा है।
शंशाक शेखर की रिपोर्ट
Highlights







