Lok Sabha Election : ‘संतुष्टिकरण और तुष्टिकरण के बीच हो रहा है इस बार का चुनाव’, बोले पीएम मोदी

Lok Sabha Election : आज तीसरे चरण की वोटिंग जारी है। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में जनसभा के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव, संतुष्टिकरण और तुष्टिकरण के बीच हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘BJP-NDA का पूरा प्रयास अपनी मेहनत से देशवासियों को संतुष्ट करने का है, वहीं इंडी-अघाड़ी वाले अपनी साजिशों से अपने वोट बैंक के तुष्टिकरण में लगे हैं।

वहीं पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, ’26/11 के मुंबई आतंकी हमले को लेकर महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेता का बयान तो बहुत खतरनाक है। ये कांग्रेसी मिलकर अब आतंकी कसाब का पक्ष ले रहे हैं। कांग्रेस के समय विदेश राज्य मंत्री रहे और परिवार के करीबी ने भी कसाब को निर्दोष बता दिया है।

उन्होंने कहा, ‘ये मुंबई हमले में मारे गए सभी निर्दोष नागरिकों का अपमान है, ये मुंबई हमले में सभी आतंकियों को मार गिराने वाले सभी सुरक्षा बलों का अपमान है, ये शहीद तुकाराम ओम्बले जैसे शहीदों का अपमान है।

Lok Sabha Election :

बता दें कि, लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में हो रही है। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल और दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल को हो गयी है। तीसरे चरण की वोटिंग आज हो रही है। इसके अलावा चौथे चरण की वोटिंग 13 मई, पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई, छठे चरण की वोटिंग 25 मई और सातवे चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।

Jamshedpur Crime News: दो देसी पिस्टल, कारतूस और हत्या की प्लानिंग…...

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हत्या की एक कथित साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। जुगसलाई थाना क्षेत्र...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों का विरोध प्रदर्शन, पेपर...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों ने बुधवार को अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड के पारा शिक्षकों के लिए...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड में 'पारा शिक्षकों' (सहायक शिक्षकों) की भर्ती के लिए एक बड़ा अभियान शुरू होने वाला है। झारखंड कर्मचारी चयन...