BJP MLA की कार की वजह से लग रहा था जाम, तो ट्रैफिक पुलिस ने दिया ये उपहार…

187
BJP MLA
BJP MLA की कार की वजह से लग रही थी जाम, तो ट्रैफिक पुलिस ने दिया ये उपहार...
Advertisment

सारण: सारण के छपरा में यातायात पुलिस ने भाजपा के विधायक के कार का चालान काट दिया। भाजपा विधायक के कार का चालान काटने पर अब स्थानीय लोग पुलिस की काफी सराहना कर रहे हैं। दरअसल छपरा के पंकज सिनेमा के पास एक स्विफ्ट कार सड़क पर खड़ी थी। कार की वजह से सड़क पर जाम लग गई थी लेकिन कार नहीं हटाया गया।

Advertisment

जाम की सूचना पर जब ट्रैफिक पुलिस पहुंची तो देखा कि कार गलत जगह पर खड़ी है और इसकी वजह से जाम लगी है। कार पर आगे में एक बोर्ड पर ‘सदस्य, बिहार विधानसभा’ लिखा था और उस पर भाजपा का चुनाव चिह्न कमल छाप भी बना हुआ था। बावजूद इसके ट्रैफिक पुलिस ने कार नो पार्किंग एरिया में खड़ी करने के आरोप में दो हजार पांच सौ रूपये का चालान कर दिया।

कार का चालान करने पर लोगों ने ट्रैफिक पुलिस की सराहन की और कहा कि अक्सर देखा जाता है कि आमलोगों को गलती करने पर सजा दी जाती है लेकिन वीआईपी लोगों को बक्श दिया जाता है लेकिन आज छपरा में पुलिस ने विधायक को भी गलती करने पर नहीं छोड़ा और उनकी गाड़ी का चालान कर दिया।

मामले में ट्रैफिक थानाध्यक्ष ने कहा कि कार पर ‘सदस्य, बिहार विधानसभा’ लिखी थी लेकिन नियम का उल्लंघन करने पर कोई रियायत नहीं दी गई और कार का चालान काटा गया। यह कार शहर के पंकज सिनेमा के पास अवैध तरीके से सड़क पर पार्क की गई थी जिसकी वजह से यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी।

यह भी पढ़ें-  Prayagraj महाकुंभ को दी थी उड़ाने की धमकी, यूपी पुलिस ने युवक को दबोचा

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

BJP MLA BJP MLA BJP MLA

BJP MLA

Advertisement