छपरा के अतिप्राचीन धर्मनाथ मंदिर में चोरी,आभूषण सहित दानपत्र के रुपये की चोरी, FSL के साथ पुलिस जांच में जुटी

छपरा के अतिप्राचीन धर्मनाथ मंदिर में चोरी, आभूषण सहित दानपत्र के रुपये की चोरी, FSL के साथ पुलिस जांच में जुटी

छपरा : ठंड की बढ़ती दस्तक के साथ ही शहर में चोरी की घटनाएं भी तेजी से बढ़ती जा रही हैं। इसी कड़ी में एक सनसनीखेज मामला छपरा के सुप्रसिद्ध, अति प्राचीन एवं पौराणिक प्रणालि के धर्मनाथ मंदिर से सामने आया है, जहां अज्ञात चोरों ने मंदिर परिसर में बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना से न सिर्फ मंदिर प्रशासन बल्कि पूरे शहर में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार देर रात की है। गुरुवार की सुबह जब शुभ मुहूर्त में महंत पूजन-पाठ के लिए मंदिर पहुंचे, तो मंदिर का दृश्य देखकर वे अवाक रह गए। मंदिर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था और अंदर रखी दान पेटी गायब थी। देखते ही देखते मंदिर परिसर में शोर मच गया और आसपास के लोग भी जमा हो गए।

चांदी की छतरी समेत माता के कीमती आभुषणों की चोरी

चोरों ने सिर्फ धर्मनाथ मंदिर को ही नहीं, बल्कि मंदिर परिसर में स्थित मां दुर्गा मंदिर को भी निशाना बनाया। यहां से चांदी की छतरी समेत माता को चढ़ाए गए कीमती आभूषणों की चोरी कर ली गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोरों ने पीछे के मुख्य दरवाजे को तोड़कर मंदिर में प्रवेश किया और आभूषण लेकर फरार हो गए। दान पेटी से नगद राशि निकालने के बाद उसमें पड़े सिक्कों को वहीं छोड़ दिया गया।

स्थानीय विधायक ने कहा पौराणिक मंदिर में चोरी आस्था पर सीधा हमला

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक छोटी कुमारी मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने इसे बेहद गंभीर घटना बताते हुए कहा कि अति प्राचीन और पौराणिक मंदिर में इस तरह की चोरी आस्था पर सीधा हमला है। उन्होंने वरीय पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बात कर जल्द से जल्द घटना के खुलासे का आश्वासन दिया।

मामले की गंभीरता पर डॉग स्क्वायड और स्पेशल टीम जांच को पहुँची

वहीं, भगवान बाजार थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और स्पेशल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद होने की बात कही जा रही है, जिसके आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू किया

मंदिर के महंत अखिलेश्वर पर्वत ने बताया कि चोरी की इस घटना को लेकर अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़े :  मुख्यमंत्री ने अपराध अनुसंधान के साक्ष्य संग्रहण के लिये 34 चलंत फॉरेंसिक वाहनों किया लोकार्पण

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

 

Dyslexia Awareness in Patna: पटना के प्रमुख सरकारी भवन लाल रोशनी...

Dyslexia Awareness in Patna: डिस्लेक्सिया जागरूकता माह के अवसर पर बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग की ओर से पटना के प्रमुख सरकारी भवनों...

Patna Zoo New Facilities: पटना जू में जल्द शुरू होंगी दो...

Patna Zoo New Facilities: पटना जू में घूमने आने वाले पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों के लिए जल्द ही नई सुविधाएं शुरू होने जा रही...

Samrat Chaudhary Demands Apology: प्रधानमंत्री के परिवार पर टिप्पणी को लेकर...

Samrat Chaudhary Demands Apology, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के संबंध में कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस...