‘बिहार को बर्बाद किया अब देश को बर्बाद करना चाहते हैं विपक्ष’

जहानाबाद : जहानाबाद लोकसभा चुनाव के आखरी दिन एनडीए प्रत्याशी चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के पक्ष में प्रचार करने आए बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के तीन यार हैं, आतंकवाद, भ्रष्टाचार और उग्रवाद। इनके पूरे परिवार ने बिहार को बर्बाद कर दिया है और अब देश को बर्बाद करना चाहते हैं, लेकिन जनता पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा करती है। इसलिए इस लोकसभा के चुनाव में जनता ऐसे लोगो को सबक सिखाएगी।

उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि ऐसे भ्रष्टाचारी लोगों को सबक सिखाने का काम करें। उनकी सरकार थी तो चरवाहा विद्यालय खोला जाता था और पूरा बिहार में जंगलराज कायम हो गया था। दिन में लोग घर से निकलने से डरते थे। वहीं उन्होंने छात्र हर्षराज की हत्या पर कहा कि राजद एव वामपंथी के लोग अपराध एवं उग्रवाद को पनाह देना चाहते हैं। लेकिन मेरी सरकार ऐसा नहीं होने देगी। इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी जो भी दोषी होगा कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा की तेजस्वी यादव नौकरी का ढिंढोरा पीट रहे हैं।

यह भी पढ़े : पटना विश्वविद्यालय का हॉस्टल अराजक तत्वों का बना है बसेरा – अशोक चौधरी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img