Jamui: ग्रामीण बैंक में खिड़की तोड़ घुसा चोर, जांच में…

जमुई: जमुई में बदमाशों ने एक बैंक में चोरी करने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो सका। मामले में बैंक के शाखा प्रबंधक ने थाना में आवेदन दे कर शिकायत दर्ज करवाई है। मामला जमुई के झाझा प्रखंड के एकडारा चौक स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की है जहां बदमाशों ने बैंक के खिड़की से घुस कर चोरी की कोशिश की। इस दौरान चोरों ने बैंक के अलमारी तोड़ दी तथा कई दस्तावेज भी इधर उधर कर दिया। साथ ही अलमारी में रखा एक मोबाइल भी चोर अपने साथ ले गए।

चोरी के कोशिश की पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मामले में बैंक के शाखा प्रबंधक कृपा सेतेंग हमसोय ने बताया कि वह बैंक के चपरासी के साथ सुबह जब बैंक पहुंची तो केबिन का खिड़की टूटा हुआ देखा। इसके साथ ऋण दस्तावेजों के दो अलमारी भी टूटी हुई थी साथ ही उनकी टेबल पर रखे कुछ दस्तावेज भी बिखरे पड़े थे।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फूटेज के जांच में एक व्यक्ति बैंक दिखा है जो चोरी की कोशिश करता दिखा है। मामले की जानकारी मिलने पर झाझा थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामले में झाझा थानाध्यक्ष ने कहा कि सीसीटीवी फूटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं आसपास के लोगों ने बैंक की सुरक्षा पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Saharsa: युवती रहना चाहती थी बहन के पति के साथ तो परिवार के लोगों ने….

जमुई से ब्रह्मदेव यादव की रिपोर्ट

Jamui Jamui Jamui

Jamui

JPSC भर्ती घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते को जमानत से इनकार,...

JPSC भर्ती घोटाले में पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते को जमानत नहीं मिली। रांची कोर्ट ने जांच प्रभावित होने की आशंका जताते हुए याचिका खारिज...

Giridih Murder Case: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, शव के...

गिरिडीह के बेंगाबाद में प्रेम प्रसंग को लेकर मिथुन दास की हत्या का पुलिस ने तीन दिन में खुलासा किया। शव के टुकड़े कर...

Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में धान खरीद का नया Target, टूटे...

झारखंड में धान खरीद के नए नियम लागू होंगे। ब्रोकन राइस की सीमा घटाई गई है। टूटे चावल से इथेनॉल बनेगा और दिसंबर से...