दानापुर (पटना) : दानापुर के बेऊर से चोरों ने एक घर में रखे विदेशी करेंसी की चोरी हुई है.
चोरों ने लगभग 8 से 10 लाख रुपए की संपत्ति पर भी हाथ साफ किया है.
जिसमें डॉलर, रियाल और गहने शामिल है.

खिड़की का ग्रिल तोड़कर दिया घटना को अंजाम
बताया जाता है कि अनिशाबाद के हरनिचक की रहनेवाली रितु सिंह के यहां
चोरों ने खिड़की का ग्रिल तोड़कर घर के अंदर घुसे और लाखों का सामान लेकर फरार हो गए.
इसमें लगभग एक लाख डॉलर और एक लाख रियाल भी शामिल था.

बेटी की गृह प्रवेश में गईं थी शिक्षक
शिक्षक रितु सिंह ने बताया कि 21 जून को वह अपनी बेटी की गृह प्रवेश में शामिल होने के लिए पटना से नोएडा गई थी. जब वह घर लौट कर आई तो उसके होश उड़ गये. घर के अंदर सामान बिखरे हुए थे. वह दूसरे कमरे में गई तो सारा कमरा खुला पड़ा था. चोरों ने घर के अंदर रखे सारे गहने, लगभग $500 डॉलर जिसकी कीमत लगभग एक लाख है और लगभग एक लाख का रियाल जो बेटी का था, उसकी चोरी हो गई.

शिक्षक ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप
उन्होंने कहा कि बेटी ने डॉलर और रियाल को कैश कराने के लिए बोली थी, लेकिन नहीं करवाया था, घर में पड़ा था. उसे छोड़कर इसलिए गई थी कि इसका कोई क्या करेगा. लेकिन चोर उसे भी लेकर फरार हो गया. इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की. वहीं फिंगरप्रिंट से चोर के पैर के निशान मिले. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने जांच के बाद भी उस पर ध्यान नहीं दे रही है. अब अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस चोरी का सामान बरामद कर पाता है या नहीं.
रिपोर्ट: पंकज राज
Highlights







