इस बार होली से ही हीटवेव ज्यादा झुलसाएगी, लंबे समय रहने के आसार

रांची: इस साल होली के आसपास उत्तर और मध्य भारत के सभी राज्यों में हीटवेव (लू) चल सकती है। इसकी दो वजहें हैं- होली इस बार मार्च के आखिरी हफ्ते (25 मार्च) में है और दक्षिण भारत में तापमान की बढ़ोतरी दो हफ्ते पहले फरवरी की शुरुआत से ही हो गई।

हालात ये हैं कि दक्षिण भारत के सभी राज्यों से महाराष्ट्र और ओडिशा तक दिन का तापमान 4-6 डिग्री तक ज्यादा यानी 33 डिग्री से उपर दर्ज हो रहा है।

यह ट्रेंड इस बार फरवरी में पहले हफ्ते से ही दर्ज होने लगा, जो बीते दो वर्षों में तीसरे हफ्ते में शुरू हुआ था।

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि बीते दो वर्षों से उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में प्री-मानसून सीजन में तापमान बढ़ने का जो ट्रेंड दिखा है, वही इस बार जारी रहेगा।

आईएमडी के पूर्व महानिदेशक केजे रमेश कहते हैं कि हम मौसमी चक्र के ऐसे दौर से गुजर रहे हैं, जब सर्दी खत्म होते ही बिना वसंत (न सर्दी, न गर्मी) आए सीधे गर्मी आ रही है।

अलनीनो के कारण प्रशांत महासागर ही नहीं, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर दोनों की सतह का तापमान बीते एक वर्ष से सामान्य की तुलना में ज्यादा है। 2023 में हीटवेव दक्षिण भारत में 3 मार्च से शुरू हुई थी और देशभर में मई के तीसरे हफ्ते तक रही थी।

वहीं 2022 में 11 मार्च से शुरू होकर जून के पहले हफ्ते तक जारी रही थी।सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) के अध्ययन में पाया गया है कि देश में बीते 45 वर्षों में लगातार 540 महीनों में एक भी महीना ऐसा नहीं गुजरा, जब मौसम की कोई चरम घटना न हुई हो। 2023 के दौरान ही 365 दिनों में से 318दिन देश मौसम की चरम घटनाओं से गुजरा और कोई भी राज्य अछूता नहीं रहा।

 

Saffrn

Trending News

बेटे के साथ CM आवास से निकलकर नए आवास के लिए...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर समाने आ रही है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार अपने बेटे निशांत...

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बिहार के 4 वामपंथी उग्रवाद प्रभावित...

पटना : बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में आज राज्य के चार लिगेसी एंड थ्रस्ट (L&T) जिलों में विकासात्मक मुद्दों...

नीतीश ने भारत की जनगणना-2027 के तहत बिहार में आज से...

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राज्यसभा सांसद व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार यानी 17 अप्रैल को भारत की...

पूर्व CM का ‘पावर अपग्रेड’, अब पूरे देश में मिलेगी Z+...

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार को पद छोड़ने के बाद भी Z+ श्रेणी की सुरक्षा मिलती रहेगी। गृह...

डिजिटल तरीके से शुरू हुई जनगणना 2027, DM ने खुद किया...

गोपालगंज : देशभर में जनगणना 2027 की प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत हो गई है। इस बार जनगणना को पूरी तरह डिजिटल स्वरूप दिया गया...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img