पूर्व CM का ‘पावर अपग्रेड’, अब पूरे देश में मिलेगी Z+ सुरक्षा

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार को पद छोड़ने के बाद भी Z+ श्रेणी की सुरक्षा मिलती रहेगी। गृह विभाग की विशेष शाखा ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। आदेश में साफ कहा गया है कि उन्हें बिहार स्पेशल सिक्योरिटी एक्ट-2000 के तहत यह सुरक्षा दी जा रही है। यह फैसला उनकी सुरक्षा समीक्षा के बाद लिया गया है।

नीतीश के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद बढ़ी सुरक्षा

नीतीश कुमार फिलहाल राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके हैं और जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण की है। इसी को ध्यान में रखते हुए उनकी सुरक्षा को और मजबूत किया गया है ताकि देशभर में उन्हें किसी तरह का खतरा न रहे। वहीं दिल्ली में नीतीश कुमार को नया आवास आवंटित हो गया है। राज्यसभा सांसद के तौर पर नया आवास मिला।

क्या होती है Z+ सुरक्षा, जानिए पूरा सिस्टम

आपको बता दें कि जेड प्लस सुरक्षा भारत में वीवीआईपी लोगों को दी जाने वाली सबसे उच्च स्तर की सुरक्षा मानी जाती है। इस सुरक्षा में प्रशिक्षित सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं, जो हर समय व्यक्ति के साथ रहते हैं। इसमें तीन लेयर का सुरक्षा घेरा होता है। सबसे अंदर एनएसजी कमांडो तैनात रहते हैं जो MP5 राइफल और आधुनिक उपकरणों से लैस होते हैं। दूसरे घेरे में विशेष शाखा के अधिकारी और तीसरे में स्थानीय पुलिस या अर्धसैनिक बल तैनात रहते हैं।

यह भी पढ़े : CM पद छोड़ने के बाद भी ‘Z’ प्लस सुरक्षा के घेर में रहेंगे नीतीश कुमार, गृह विभाग का आदेश जारी

JioPC Launch: क्या आपका लैपटॉप हो गया है स्लो? JioPC के...

JioPC Launch, नई दिल्ली: पुराने लैपटॉप या डेस्कटॉप के धीमे होने पर नया कंप्यूटर खरीदना जरूरी नहीं होगा। रिलायंस जियो ने JioPC सेवा को...

Chas ITI More Garbage: बोकारो के इस प्रमुख मार्ग पर क्यों...

Chas ITI More Garbage: एक ओर देशभर में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है, वहीं बोकारो के...

Reliance Ice Cream: ₹10 से मिलेगी आइसक्रीम, Reliance Consumer ने लॉन्च...

Reliance Consumer ने Bombay Creamery नाम से आइसक्रीम ब्रांड लॉन्च किया है। कीमत ₹10 से शुरू होगी और बिक्री पहले पश्चिम भारत में शुरू...