जामताड़ा: जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में पेपर लीक मामले में प्रशासन की ओर से 21 नामजद अभियुक्तों पर मिहिजाम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
इसमें से तीन अभियुक्तों को मिहिजाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों में विनीत कुमार, चंदन दास समेत एक अन्य देवघर जिले के गांनिवासी हैं।
इन लोगों पर जेपीएससी परीक्षा के दौरान भ्रामक वीडियो फैलाने व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आरोप है। ज्ञात होगी बीते रविवार 17 मार्च को जेपीएससी परीक्षा आयोजित की गई थी।
जामताड़ा जिले में 19 केंद्र बनाए गए थे, जिसमें से एक सेंटर जेजेएस डिग्री कॉलेज मिहिजाम भी शामिल हैं। परीक्षा प्रश्न पत्र वितरण के दौरान अभ्यर्थियों ने यह कहते हुए हंगामा आरंभ किया था कि प्रश्न पत्र का बंडल खुला हुआ है। कई अभ्यर्थियों ने लगभग डेढ़ घंटे तक परीक्षा केंद्र के बाहर हंगामा किया था।


