नालंदाः जिले के सिलाव पुलिस ने नूरसराय थाना क्षेत्र के नूरसराय बाजार में कार्रवाई कर तीन सड़क लुटेरों को गिरफ्तार किया है। यह सभी लुटेरा बैंक से रूपए निकालने वाले ग्राहकों को अपना निशाना बनाते थे। इतना ही नहीं 19 जून को सभी लुटेरा एक महिला को रूपए निकाल कर घर जाने के दौरान सिलाव में लूटपाट किया था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 03 लुटेरों को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से घटना में प्रयुक्त एक मारुति, एक मोबाइल, एक चाकू और लूटी हुई 5 हजार रुपए नगद बरामद किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


