क्रिकेट मैच के विवाद में चाकूबाजी, मछली काटने वाले हथियार से हमला, 3 युवक गंभीर रूप से जख्मी

दरभंगा : दरभंगा जिले के घनश्यामपुर प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत पाली में सोमवार को फाइनल क्रिकेट मैच के दौरान दो पक्षों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप धारण कर लिया। घटना के बाद हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा।

मून स्टार क्रिकेट क्लब पाली के तत्वावधान में आयोजित प्रीमियर लीग का फाइनल मैच तुमौल और बसौली की टीमों के बीच खेला जा रहा था

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मून स्टार क्रिकेट क्लब, पाली के तत्वावधान में आयोजित प्रीमियर लीग का फाइनल मैच तुमौल और बसौली गांव की टीमों के बीच खेला जा रहा था। इसी दौरान दोनों पक्षों के युवकों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि गनौन पंचायत के एक जनप्रतिनिधि के पुत्र ने मच्छहट्टा में मछली बेच रहे व्यक्ति से मछली काटने का हथियार छीनकर अंधाधुंध हमला कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

Darbhanga Chaku 1 22Scope News

तीनों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घनश्यामपुर में भर्ती कराया गया

आपको बता दें कि चाकूबाजी की इस घटना में पाली निवासी आदित्य मिश्र (20), रसियारी निवासी दुर्गानंद झा (22) और महथवार निवासी रंजन मिश्र गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घनश्यामपुर में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) रेफर कर दिया गया।

Darbhanga Chaku 2 22Scope News

घटना से आक्रोशित दूसरे पक्ष के लोगों ने मच्छहट्टा में जमकर तोड़फोड़ की

घटना से आक्रोशित दूसरे पक्ष के लोगों ने मच्छहट्टा में जमकर तोड़फोड़ की। कुछ समय के लिए स्थिति बेकाबू हो गई और एहतियातन पाली बाजार बंद हो गया। पुलिस ने हालात को देखते हुए फाइनल मैच के पुरस्कार वितरण समारोह को भी रोक दिया। सूचना मिलते ही प्रभाकर तिवारी स्वयं पाली पहुंचकर कैंप करने लगे और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर स्थिति को नियंत्रण में लिया।

Darbhanga Chaku 22Scope News

क्रिकेट मैच को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष के असामाजिक तत्व द्वारा 3 युवकों पर हमला किया गया है – SDPO

एसडीपीओ ने बताया कि क्रिकेट मैच को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष के असामाजिक तत्व द्वारा तीन युवकों पर हमला किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है और मामले की जांच जारी है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है। सूचना मिलते डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे।

यह भी पढ़े : हरीनगर कांड के पीड़ितों से मिले चिराग पासवान, बोले- हर संभव मदद करेगी पार्टी और सरकार…

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Assam Politics Update: सत्ता परिवर्तन के संकेत, Tea Garden Workers के...

असम दौरे पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चाय बागान श्रमिकों के मुद्दों को उठाया, कहा—जनता सत्ता परिवर्तन के मूड में।Assam Politics Update रांची:...

Bihar Startup Success Story: युवा उद्यमियों की उड़ान, Startup Bihar योजना...

 बिहार के युवा स्टार्टअप गौरस और सेवासिटी ने Startup Bihar योजना की मदद से बनाई पहचान, 50 हजार यूजर्स तक पहुंचा लोकल बिजनेस।Bihar Startup...

Patna Crossword Winners 2026: ACAD Quiz में बिहार के खिलाड़ियों का...

 पटना के छात्रों ने ACAD Crossword प्रतियोगिता 2026 में स्कूल और कॉलेज श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया, देश-विदेश के प्रतिभागियों ने भी दर्ज...

Tejashwi Yadav Ranchi Visit: कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार...

 तेजस्वी यादव 5 अप्रैल को रांची में राजद नेताओं के साथ करेंगे अहम बैठक, संगठन विस्तार और रणनीति पर होगा मंथन।Tejashwi Yadav Ranchi Visit...

1 करोड़ का इनामी माओवादी Prashant Bose का RIMS में निधन,...

Ranchi: रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। कुख्यात प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य Prashant Bose (किशन दा) का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img