हरीनगर कांड के पीड़ितों से मिले चिराग, बोले- हर संभव मदद करेगी पार्टी और सरकार

दरभंगा : दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान के हरीनगर में हुई हिंसक घटना के बाद केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान आज दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (DMCH) पहुंचे। वहां उन्होंने घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान ने घटना पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया।

जिस तरह से निहत्थे लोगों पर हमला किया गया है, वह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा – केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि जिस तरह से निहत्थे लोगों पर हमला किया गया है, वह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस जघन्य अपराध में शामिल एक भी आरोपी नहीं बचेगा। पुलिस उन्हें पाताल से भी ढूंढ निकालेगी। ताकि समाज में एक नजीर पेश हो। बताते चलें कि अस्पताल में घायलों के परिजनों से मिलते समय चिराग पासवान भावुक नजर आए। उन्होंने डॉक्टरों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए और कहा कि पार्टी की ओर से भी पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

Chirag Darbhanga 1 22Scope News

Chirag Darbhanga 22Scope News

यह भी पढ़े : NEET छात्रा मौत मामला : जहानाबाद पीड़िता के घर पहुंची CBI की टीम, परिजन से कर रही है पूछताछ…

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...