पति की हत्या कर नहर में फेंकने वाली कातिल पत्नी का राज आया सामने

Patna-पति की प्रताड़ना से तंग आकर  पत्नी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पति की हत्या कर लाश को ठिकाना लगाने के लिए सबुरी नगर के पास बने एलिवेटेड पूल से रुपसपुर नहर में फेंक दिया. दानापुर एएसपी अभिनव धीमन ने बताया कि 15 मई को नहर से एक शव बरामद हुआ था. जब अनुसंधान का  दायरा बढ़ा तब इस बात की जानकारी मिली कि यारपुर गर्दनीबाग निवासी रोजी खातून ने अपनी पति की हत्या कर लाश को नहर में फेंका है. इसके बाद उसे रोजी खातून को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ  में आरोपी रोजी ने बताया है कि उसका पति नशेड़ी था.

घर गृहस्थी चलाने के लिए पैसे भी नहीं देता था, साथ ही बच्चों के साथ मारपीट करता था. इसी से तंग आकर उसने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर नशे की हालत में गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. इस दौरान वह अपने पति राजू का मुंह दबाए हुए थी. हत्या के बाद शव को ऑटो से रूपसपुर पूल के नीचे नहर में फेंक दिया गया. फिलहाल पुलिस आरोपी को जेल भेजने की तैयारी में जुटी हुई है. एक पत्नी के द्वारा पति की हत्या की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप की स्थिति है. लोग तरह तरह की कहानी सुना रहें है. खास कर लोग एक दूसरे को नशे की लत से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं. देखना होगा कि इस घटना के बाद पुलिस नशेड़ियों पर लगाम लगा पाती है या नहीं .

रिपोर्ट- पंकज राय

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img