आज का दिन इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में दर्ज, जश्न मना रहा पूरा झारखंड- सीएम हेमंत

हमारे कार्यों को लेकर हर तरफ उल्लास का वातावरण, सभी लोगों के हितों का किया जाएगा संरक्षण

विकास और जनकल्याण को लेकर लगातार आगे बढ़ते रहेंगे- हेमंत सोरेन

रांची : जश्न मना रहा पूरा झारखंड- 1932 खतियान आधारित स्थानीयता और नियुक्ति तथा सेवाओं में आरक्षण वृद्धि का विधेयक

पास होने का जश्न पूरा झारखंड मना रहा है. आज का दिन इतिहास के

पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया है. पूरे झारखंड के लिए आज का दिन विशेष

और ऐतिहासिक है. ये बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कही.

sadan hemant1 22Scope News

उन्होंने कहा कि झारखंड विधान सभा से झारखंड वासियों की आत्मा और अस्मिता से

जुड़े 1932 खतियान आधारित स्थानीयता और नियुक्ति तथा सेवाओं में आरक्षण वृद्धि का

विधेयक पारित हो चुका है. आज पूरा झारखंड जश्न और खुशियां मना रहा है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इन दोनों विधेयकों के सदन से पारित होने के बाद

विधानसभा परिसर में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा एक बार फिर झारखंड के लिहाज से 11 नवंबर का दिन इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो चुका है.

sadan hemant12 22Scope News

हमारी सरकार ने निभाया वादा, अब केंद्र सरकार की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने जनता से जो वादा किया था, उसे निभाने का काम किया है . अब केंद्र सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह झारखंड की भावनाओं के अनुरूप संवैधानिक प्रावधानों के तहत 1932 खतियान आधारित स्थानीयता और नियुक्ति तथा सेवाओं में आरक्षण वृद्धि से संबंधित विधेयक को 9वीं अनुसूची में डालने की पहल करें, ताकि झारखंड वासियों उनका मान-सम्मान और अधिकार मिल सके. मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर जरूर हुई तो पूरी सरकार दिल्ली में भी इसके लिए अपनी पूरी ताकत लगाने से पीछे नहीं हटेगी.

सरकार के हर निर्णय का हो रहा जोरदार स्वागत

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जो भी निर्णय ले रही है, उसका झारखंड की जनता जोरदार स्वागत कर रही है. हमारे कार्यों को लेकर हर तरफ हर्ष -उल्लास का वातावरण है. हमारी कार्यप्रणाली से लोगों में काफी उम्मीदें हैं और हम उनकी आशाओं को धूमिल नहीं होने देंगे. सभी को उनका हक-अधिकार और मान-सम्मान देने का जो सिलसिला शुरू हुआ है, अब थमेगा नहीं.

जश्न मना रहा पूरा झारखंड: विकास और जनकल्याण के कार्य निरंतर जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए जनकल्याण और विकास के कार्य सरकार लगातार कर रही हैं. लंबे समय से जो समस्याएं यहां व्याप्त थी, उसे दूर करने का कार्य लगातार जारी है. आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और वंचित वर्गों का जो दुःख-दर्द है, उसे दूर करने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है. सरकार के कदम ना रुके थे और ना रुकेंगे. हम लगातार आगे बढ़ते रहेंगे.

झारखंड के लिए 11 नवंबर का दिन बेहद खास

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के लिहाज से 11 नवंबर का दिन बेहद खास और ऐतिहासिक है. 11 नवंबर 1908 को ही छोटानागपुर टेनेंसी एक्ट वजूद में आया था. वहीं, पिछले वर्ष 11 नवंबर को झारखंड विधानसभा में सरना अलग धर्म के विधेयक को पारित कर केंद्र सरकार को भेजा गया था और एक बार फिर आज 1932 खतियान आधारित स्थानीयता और नियुक्ति तथा सेवाओं में आरक्षण वृद्धि का विधेयक झारखंड विधानसभा से पारित किया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी और मूलवासियों को उनका अधिकार देने के साथ यहां रह रहे सभी लोगों के हितों का भी पूरा ख्याल और संरक्षण किया जाएगा.

अपना विदाई भाषण दे रहें थें हेमंत सोरेन-बाबूलाल

Saffrn

Trending News

World Homeopathy Day 2026: डॉ. ओझा एंड सन्स ने दी शुभकामनाएं,...

 विश्व होम्योपैथी दिवस पर डॉ. ओझा एंड सन्स ने दी शुभकामनाएं, होम्योपैथी के महत्व और बढ़ती लोकप्रियता पर साझा की जानकारी।World Homeopathy Day रांची:...

बक्सर Thermal Power Project का निरीक्षण, ऊर्जा सचिव ने तेज निर्माण...

 बक्सर थर्मल पावर परियोजना का ऊर्जा सचिव ने किया निरीक्षण, अधिकारियों संग समीक्षा बैठक में प्रगति तेज करने के निर्देश।Thermal Power Project पटना बक्सर:...

रांची की विकास यात्रा में जुड़ा एक और अध्याय, 303 करोड़...

Ranchi: आज रांची की विकास यात्रा में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ा है। रक्षा राज्य मंत्री Sanjay Seth ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय...

बिहार कृषि ऐप पर अब मिलेगी उर्वरक की रियल टाइम जानकारी,...

Patna: किसानों को बिहार कृषि मोबाइल ऐप पर रियल टाइम उर्वरक उपलब्धता की जानकारी मिलेगी। शुक्रवार को मीठापुर स्थित कृषि भवन में कृषि मंत्री...

जल संसाधन विभाग में स्ट्रेस मैनेजमेंट कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए...

Patna: जल संसाधन विभाग के तत्‍वावधान में शुक्रवार को अधिवेशन भवन में विभागीय अधिकारियों के लिए “स्ट्रेस मैनेजमेंट” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img