Saharsa और कैमूर में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, राज्य सरकार ने…

मंजेश कुमार

पटना:केंद्र सरकार ने बिहार के दो पर्यटन स्थल सहरसा के मत्स्यगंधा झील और कैमूर के करमचट डैम के विकास को मंजूरी दी है। इसके साथ ही अब के पर्यटन विभाग ने भी इन दोनों पर्यटक स्थल के विकास के लिए राशि की मंजूरी दी है। बिहार कैबिनेट ने सहरसा के मत्स्यगंधा झील के विकास के लिए 98 करोड़ 65 लाख 79 हजार तीन सौ रूपये और कैमूर के करमचट डैम एवं वन्य प्राणी अभ्यारण्य के विकास के लिए 49 करोड़ 73 लाख 33 हजार 440 रूपये की स्वीकृति दी है।

बता दें कि इन दोनों जगहों पर हर वर्ष काफी संख्या में पर्यटक आते हैं। इन पर्यटकों को उच्च गुणवत्तापूर्ण पर्यटकीय सुविधा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने राशि की स्वीकृति दी है। एक जानकारी के मुताबिक सहरसा के मत्स्यगंधा झील के आसपास के क्षेत्र का विकास किया जाना जरुरी है जिससे पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी और सरकार को भी राजस्व की प्राप्ति होगी। साथ ही आस-पास के क्षेत्रों में स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं उद्यम की संभावनाएं भी सृजित होगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  कमरों के Online Booking के लिए मंत्री ने किया नए पोर्टल का लोकार्पण

Saharsa Saharsa

Saharsa

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img