कमरों के Online Booking के लिए मंत्री ने किया नए पोर्टल का लोकार्पण

मंजेश कुमारOnline Booking

पटना: राजधानी पटना के बापू सभागार, ज्ञान भवन, अधिवेशन भवन, मौलाना मजहरुल हक़ ऑडीटोरियम, पटना साहिब भवन एवं भवन निर्माण विभाग के विभिन्न जिलों में स्थित अतिथिगृहों के कमरे बुक करने के लिए अब ऑनलाइन व्यवस्था की गई है। इन भवनों में कमरे बुक करने के लिए भवन निर्माण विभाग के मंत्री जयंत राज, और सचिव कुमार रवि ने भवन निर्माण विभाग का पोर्टल www.bcdbooking.bihar.gov.in लांच किया।

इस नवनिर्मित वेबसाईट में ऑनलाईन पेमेंट गेटवे की व्यवस्था की गई है, ताकि इच्छुक व्यक्ति / संस्था द्वारा आवेदन एवं भुगतान के तुरंत बाद विभाग द्वारा उनके बुकिंग को कन्फर्म किया जा सके। पूर्व में ऑनलाईन गेटवे नहीं होने के कारण इच्छुक व्यक्ति / संस्था द्वारा आवेदन करने के उपरांत बुकिंग शुल्क का भुगतान SBI Collect के माध्यम से किया जाता था, जोकि एक चालान आधारित प्रणाली है। इस प्रणाली के कारण बुकिंग एवं कन्फर्म होने में असुविधा होती थी, जो ऑनलाईन पेमेंट गेटवे लागू होने के बाद समाप्त हो जायेगी।

नए पोर्टल के लाईव होने पर भी पुराने पोर्टल के द्वारा किए गए सभी बुकिंग यथावत बने रहेंगे। अब पुराने पोर्टल www.bcdbooking.bih.nic.in को बंद कर दिया गया है। उपरोक्त वर्णित सभी सभागारों के लिए पूर्व से बुकिंग दर निर्धारित है। इस बुकिंग दर पर नियमानुसार 18 प्रतिशत जी०एस०टी० का भी भुगतान लिया जाना है।

विदित है कि प्रदर्शनी आदि कार्यों के लिए ज्ञान भवन के बहुउद्देशीय हॉल का वर्तमान बुकिंग दर रू 2,50,000/- (दो लाख पचास हजार) प्रतिदिन है। बापू सभागार की भी बुकिंग दर रू 2,50,000/- (दो लाख पचास हजार) प्रतिदिन है तथा ज्ञान भवन के प्रथम तल पर अवस्थित 800 क्षमता के सभागार का बुकिंग दर रू 1,75,000 / प्रतिदिन है। परिसर के अन्य हॉल एवं कक्ष का किराया पोर्टल पर प्रदर्शित है। इन सभी बुकिंग शुल्क पर 18 प्रतिशत जीएसटी अलग से देय है।

भवन निर्माण विभाग के पटना साहिब स्थित पटना साहिब भवन के कमरों के ऑनलाईन बुकिंग हेतु भी नए पोर्टल में प्रावधान किया गया है। उल्लेखनीय है कि पटना साहिब भवन सिख धर्म के महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा, बाल लीला गुरूद्वारा तथा प्रकाश पूँज भवन के निकट स्थित है, जो पर्यटन के दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण है। प्रतिवर्ष देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु दर्शन हेतु यहाँ पहुंचते हैं। उन्हें इस पोर्टल से ऑनलाईन कमरा बुकिंग कराने में काफी सुविधा होगी। इस परिसर में शादी-विवाह जैसे पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए हॉल तथा खुली जगह के बुकिंग का भी प्रावधान किया गया है।

राज्य के कुछ जिला मुख्यालयों में भवन निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन / अतिथिगृह स्थित है, जैसेः-भभुआ, सासाराम, समस्तीपुर, सहरसा एवं बेतिया आदि। इन निरीक्षण भवनों के कमरों के ऑनलाईन बुकिंग हेतु भी प्रावधान इस नए पोर्टल के माध्यम से किया गया है, जिससे राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।

पटना साहिब भवन में वातानुकुलित कमरे जिसमें दो-दो डबल बेड लगाए गए हैं (एक साथ चार लोग ठहर सकते हैं) का बुकिंग किराया जीएसटी के साथ मात्र रु० 1500/- रूपया प्रतिदिन है। भवन में स्थित डॉरमेटरी बेड को रू 300/- प्रतिदिन पर बुक किया जा सकता है। सरकारी कर्तव्य पर किसी व्यक्ति के लिए यह दर क्रमशः रु 250/- एवं रू 100/- प्रतिदिन है।

भवन निर्माण विभाग के विभिन्न जिलों में स्थित अतिथिगृह में वातानुकुलित कमरें रू 1000 रूपया प्रतिदिन तथा सामान्य कमरें रू 500/- प्रतिदिन पर बुक किया जा सकते हैं। सरकारी कर्तव्य पर किसी व्यक्ति के लिए यह दर क्रमशः रु 250/- एवं रू 100/- प्रतिदिन है। इस अवसर पर भवन निर्माण विभाग के मंत्री जयंत राज ने कहा कि भवन निर्माण विभाग राज्य में कई बड़ी-बड़ी भवन परियोजनाओं का निर्माण कर रहा है जैसे पटना समाहरणालय, राजगीर अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर, पटना में पशु विश्वविद्यालय, बिहटा में एसडीआरएफ एवं डीएमआई के भवन तथा गर्दनीबाग में 720 आवासों का ऑफिसर्स इन्कलेव और कुल 320 बंगलों का विधान मंडल के सदस्यगण के लिए आवासीय परिसर आदि।

ये सभी कार्य निकट भविष्य में पूर्ण हो जायेंगे। साथ ही भवन निर्माण विभाग, विभिन्न भवनों में समग्र रख-रखाव हेतु भी कार्य कर रहा है, ताकि ये सभी भवन लंबे समय तक स्वच्छ एवं उपयोगी रहें। भवन निर्माण विभाग द्वारा नवनिर्मित वेब पोर्टल के माध्यम से इच्छुक व्यक्ति / संस्था सहज तरीके से बापू सभागार, ज्ञान भवन, अधिवेशन भवन, मौलाना मजहरूल हक ऑडिटोरियम, पटना साहिब भवन एवं भवन निर्माण विभाग के विभिन्न जिलों में स्थित अतिथिगृहों के कमरों के ऑनलाईन बुकिंग कर सकते हैं। इससे सरकार को राजस्व की प्राप्ति होगी तथा राज्य में पर्यटन का भी विकास होगा।

यह पोर्टल भवन निर्माण विभाग द्वारा एनआईसी, पटना के माध्यम से तैयार किया गया है। कार्यक्रम में भवन निर्माण विभाग के वरीय पदाधिकारीगण के साथ एनआईसी पटना के अनिरूद्ध पाल, राज्य सूचना पदाधिकारी, संजय कुमार, वैज्ञानिक एफ एवं भवन निर्माण विभाग के साथ कॉर्डिनेटर तथा अभिषेक कुमार, वैज्ञानिक सी उपस्थित थें। इस अवसर पर मुख्य अभियंता (पटना) द्वारा सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   पटना सहित चार शहरों में Sewerage Networking के काम में आई तेजीः नितिन नवीन

Online Booking Online Booking Online Booking Online Booking Online Booking Online Booking Online Booking

Online Booking Online Booking Online Booking Online Booking

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...