गोवा में समुद्र तट के पास पलटी पर्यटक नाव, एक की मौत, 20 का रेस्क्यू

Desk. खबर गोवा से है। उत्तरी गोवा के कलंगुट समुद्र तट पर एक पर्यटक नाव के पलटने की सूचना मिल रही है। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी है, जबकि 20 लोगों को रेस्क्यू किया गया। इसमें से कुछ को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि पर्यटक नाव के इंजन में खराबी के कारण यह हादसा हुआ।

समुद्र तट के पास पलटी पर्यटक नाव

जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार दोपहर के आसपास हुई, जिसमें कलंगुट बीच पर लाइफसेवर्स ने 20 से अधिक यात्रियों को बचाया। यात्रियों की उम्र छह से 65 वर्ष के बीच बतायी जा रही है। इसमें महाराष्ट्र के खेड़ का 13 लोगों का परिवार भी शामिल है। बताया जा रहा है कि दो यात्रियों ने लाइफ जैकेट नहीं पहन रखी थी, जिससे बचाव कार्य मुश्किल हो गया। एक 54 वर्षीय पुरुष समुद्र में तैरता हुआ मिला। हालांकि उसकी मौत हो चुकी थी।

बता दें कि, हाल ही में इंजन परीक्षण के दौरान नौसेना का एक तेज रफ्तार जहाज नियंत्रण खोकर मुंबई तट के पास यात्री नौका से टकरा गया। इसमें 15 लोगों की मौत हो गई। 100 से अधिक यात्रियों को लेकर नौका गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा द्वीप की ओर जा रही थी।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!