रांची : ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को नो-पार्किंग में वाहन लगाने वालों, ब्लैक फिल्म लगाकर चार पहिया वाहन चलानेवाले, बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों 203 लोगों का चालान काटा।
वहीं, बिना परमिट के चल रहे 4 ऑटो रिक्शा और बिना रूट लाइन के चलने वाले 3 ई-रिक्शा को जब्त किया गया। अभियान सर्जना चौक से शहीद चौक होते हुए सेंटेविटा अस्पताल, दुर्गा मंदिर चौक कांके रोड से गैलेक्सिया मॉल तक चलाया गया।
इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस ने रातू रोड स्थित गौरी दत्त मंडेलिया हाईस्कूल के शिक्षकों व छात्रों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी।


