दर्दनाक हादसा Puri Sea Tragedy: मां को बचाने में बेटे की भी मौत, धुर्वा निवासी मां-बेटे समुद्र में डूबे

पुरी में समुद्र स्नान के दौरान रिप करंट की चपेट में आकर धुर्वा निवासी मां-बेटे की मौत। बेटे ने मां को बचाने की कोशिश में गंवाई जान।


Sea Tragedy पुरी: ओडिशा के पुरी में समुद्र स्नान के दौरान राजधानी रांची के धुर्वा निवासी मां और बेटे की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान अंकिता गुप्ता (48 वर्ष) और उनके बेटे हंसराज गुप्ता उर्फ अंकित गुप्ता (25 वर्ष) के रूप में हुई है। यह हादसा पुरी के चक्रतीर्थ रोड स्थित पिक हाउस के पास समुद्र तट पर हुआ। बताया गया कि परिवार के सात सदस्य रांची से पुरी भ्रमण पर गए थे और उसी दौरान यह दर्दनाक घटना घटी।

दर्दनाक हादसा Puri Sea Tragedy: मां को बचाने में बेटे की भी मौत, धुर्वा निवासी मां-बेटे समुद्र में डूबे
दर्दनाक हादसा Puri Sea Tragedy: मां को बचाने में बेटे की भी मौत, धुर्वा निवासी मां-बेटे समुद्र में डूबे

Key Highlights

  1. पुरी के चक्रतीर्थ रोड के पास समुद्र स्नान के दौरान हादसा

  2. रिप करंट की चपेट में आकर मां-बेटे की डूबने से मौत

  3. हंसराज बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स फाइनल ईयर का छात्र था

  4. परिवार के सात सदस्य रांची से पुरी गए थे

  5. स्थानीय लोगों ने समुद्र तट पर सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल


Sea Tragedy: रिप करंट की चपेट में आई मां, बचाने में डूबा बेटा

शनिवार की सुबह मां और बेटा समुद्र में नहाने उतरे थे। इसी दौरान समुद्र से उठी तेज लहर यानी रिप करंट की चपेट में मां आ गईं। मां को डूबता देख बेटा हंसराज उन्हें बचाने के लिए आगे बढ़ा, लेकिन वह भी तेज बहाव में फंस गया। दोनों को डूबता देख परिजनों ने शोर मचाया। मौके पर मौजूद निजी लाइफगार्ड और मछुआरों ने समुद्र में उतरकर दोनों को बाहर निकाला और इलाज के लिए पुरी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Sea Tragedy:बीटेक फाइनल ईयर का छात्र था हंसराज, रविवार को होगा अंतिम संस्कार

हंसराज गुप्ता रांची के टाटीसिल्वे स्थित सीआईटी में बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स के फाइनल ईयर का छात्र था। उसके पिता अमरजीत प्रसाद आरएसएस धुर्वा क्षेत्र के पूर्व नगर कार्यवाह रह चुके हैं और वर्तमान में महानगर आरएसएस में सक्रिय हैं। हंसराज परिवार का इकलौता पुत्र था, जबकि उसकी बहन तान्या गुप्ता बेंगलुरु में रहती है और रविवार दोपहर रांची पहुंचेगी। दोनों मां-बेटे के शव रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे रांची स्थित धुर्वा के टंकी साइड आवास पहुंचेंगे। इसके बाद सिठियो स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img