Treasury Scam: 28 करोड़ घोटाले में बड़ा खुलासा, 17 साल नौकरी के बावजूद ट्रेनिंग से बचता रहा मास्टरमाइंड

झारखंड ट्रेजरी घोटाले में बड़ा खुलासा। शंभु कुमार समेत आरोपियों ने जानबूझकर ट्रेनिंग नहीं ली ताकि अकाउंट सेक्शन में पकड़ बनाए रख सकें।


Treasury Scam रांची: झारखंड के हजारीबाग और बोकारो में सामने आए 28 करोड़ रुपये के ट्रेजरी घोटाले की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। जांच एजेंसियों को पता चला है कि इस पूरे घोटाले का मास्टरमाइंड शंभु कुमार और उसके सहयोगियों ने लंबे समय तक सुनियोजित तरीके से सिस्टम को कमजोर कर अवैध निकासी को अंजाम दिया।

Treasury Scam:ट्रेनिंग से बचकर वर्षों तक एक ही सेक्शन में जमे रहे आरोपी

जांच में सामने आया है कि शंभु कुमार, पंकज सिंह उर्फ रजनीश और धीरेंद्र के बीच गहरा तालमेल था। हजारीबाग और बोकारो में पदस्थापित रहने के बावजूद तीनों ने अपने-अपने स्थानांतरण के बाद नई जगह योगदान नहीं दिया।
हैरानी की बात यह है कि 12 से 17 साल की सेवा के बावजूद इन सभी ने पीपीसी (पुलिस प्रशिक्षण) नहीं लिया। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि आरोपियों ने जानबूझकर ट्रेनिंग से दूरी बनाई, ताकि प्रमोशन और ट्रांसफर से बचते हुए अकाउंट सेक्शन में अपनी पकड़ मजबूत रख सकें।


Key Highlights

  • 28 करोड़ के ट्रेजरी घोटाले में नए खुलासे

  • आरोपियों ने जानबूझकर नहीं ली पुलिस ट्रेनिंग

  • ट्रांसफर के बावजूद वर्षों तक एक ही सेक्शन में जमे रहे

  • हेड क्लर्क को बाइपास कर सीधे डीडीओ से कराए गए साइन

  • बीमारी का फायदा उठाकर सिस्टम पर बनाई पकड़


Treasury Scam:हेड क्लर्क को बाइपास कर सीधे डीडीओ से कराते थे साइन

बोकारो ट्रेजरी से अवैध निकासी के मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। अकाउंटेंट कौशल पांडेय ने हेड क्लर्क के हस्ताक्षर के बिना ही बिल सीधे डीडीओ से साइन कराकर ट्रेजरी भेजे और भुगतान करा लिया।
डीडीओ द्वारा बिना आपत्ति लगातार साइन किए जाने से यह गड़बड़ी लंबे समय तक चलती रही। यह प्रशासनिक लापरवाही भी अब जांच के दायरे में है।

Treasury Scam:बीमारी का फायदा उठाकर बनाई पूरी पकड़

लेखा विभाग में वर्ष 2016 से प्रभा टोप्पो हेड क्लर्क के पद पर थीं। वर्ष 2024 में उनके ब्रेन टीबी से बीमार होने के बाद कौशल पांडेय ने स्थिति का फायदा उठाया और पूरे सिस्टम पर नियंत्रण स्थापित कर लिया।
उसने डीडीओ को यह भरोसा दिलाया कि हेड क्लर्क की प्रक्रिया जटिल और धीमी है, जिसके बाद सभी बिल सीधे उसके माध्यम से साइन होने लगे। इसी दौरान बड़े पैमाने पर अवैध निकासी को अंजाम दिया गया।

Saffrn

Trending News

Encroachment Action: रांची नगर निगम सख्त, Gift Deed जमीन पर कब्जा...

 रांची नगर निगम ने गिफ्ट डीड जमीन पर अतिक्रमण करने वाले बिल्डरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान किया है। दोषी पाए जाने पर...

Education Loan Boost: झारखंड में Guruji Student Credit Card योजना में...

 झारखंड सरकार ने गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है। अब 15 लाख तक एजुकेशन लोन बिना मार्जिन मनी मिलेगा।Education...

Bihar Politics Update: नीतीश कुमार की आखिरी Cabinet बैठक 14 अप्रैल...

बिहार में नई सरकार गठन की तैयारी तेज, 14 अप्रैल को नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट बैठक। भाजपा पर्यवेक्षक की मौजूदगी में नए मुख्यमंत्री...

Railway Chaos: सिपाही भर्ती परीक्षा में उमड़ी भीड़ से रांची स्टेशन...

सिपाही भर्ती परीक्षा के चलते रांची रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ी। स्पेशल ट्रेन न होने से यात्रियों को भारी परेशानी का...

Heat Alert: बंगाल की खाड़ी के सिस्टम खत्म होते ही बढ़ी...

 बंगाल की खाड़ी के सिस्टम के खत्म होते ही झारखंड में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। रांची समेत कई जिलों में तापमान तेजी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img