Advertisment
गिरिडीह: मुफस्सिल थाना क्षेत्र का सिहोडीह हरिजन मोहल्ला से आर्थिक तंगी से परेशान एक 31 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगा कर आत्महत्या करने की खबर है। युवक की पहचान दुलार चंद दास के रुप में की गई है। मृतक दैनिक मजदूरी का कार्य करता था।
Advertisment
बताया जा रहा है कि म़ृतक दुलारचंद महिला समूह से लोन लिया था, परन्तु काम नहीं मिलने के कारण महिला समूह का साप्ताहिक किस्त जमा नहीं कर पा रहा था। मुफ्फसिल थाना के एएसआई प्रमोद प्रसाद ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
उमा भवन गेस्ट हाउस, अशोक नगर के कुक ने की आत्म हत्या
Advertisement




