Pakur: बेटे से परेशान पिता ने बाइक को किया आग के हवाले, जलकर खाक

Pakur: हिरणपुर थाना क्षेत्र के तुड़साडीह गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर अपनी ही मोटरसाइकिल को सरेआम आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते मोटरसाइकिल धू-धूकर जल उठी, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

Pakur: आग की तेज लपटों से मचा हड़कंप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना सड़क पर दिनदहाड़े हुई। आग इतनी भयानक थी कि चंद मिनटों में बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

Pakur: बेटे के व्यवहार से था नाराज

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, बाइक जलाने वाला व्यक्ति अपने बेटे की आदतों और व्यवहार से बेहद परेशान था। घर में लगातार कलह और तनाव की स्थिति बनी रहती थी। इसी मानसिक तनाव और गुस्से में आकर उसने यह आक्रोशजनक कदम उठा लिया।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img