Crime News: घरेलू विवाद में बहू ने सास की पत्थर से हत्या की, जांच में जुटी पुलिस

Crime News: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। श्रीराम नगर कॉलोनी में घरेलू विवाद के चलते एक बहू ने अपनी सास की पत्थर (टाइल्स) से हमला कर हत्या कर दी। मृतका की पहचान 45 वर्षीय गोमती चौधरी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी बहू नेहा चौधरी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Crime News: घटना के वक्त घर पर केवल थीं सास-बहू

परिवार वालों के अनुसार, घटना के वक्त घर में केवल सास और बहू मौजूद थीं। पति कौशल प्रताप चौधरी, बेटा और बेटी किसी काम से बाहर गए हुए थे। बहू नेहा ने गोमती को बाथरूम में बंद कर टाइल्स से कई बार वार किए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

Crime News: पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना पर विजयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बहू नेहा चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

JSSC Para Medical Exam 2026: परीक्षा की तारीख घोषित, जानें एग्जाम...

JSSC Para Medical Exam Date 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 'संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025' की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा...

Reliance AGM 2026: रिलायंस के भविष्य को लेकर अंबानी का बड़ा...

Reliance AGM 2026: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) में लीडरशिप बदलने की प्रक्रिया अब साफ तौर पर आकार ले रही है। कंपनी की 49वीं सालाना...

BPSC 70th Final Result 2026: श्रद्धा पांडे बनीं टॉपर, आयोग ने...

बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी। श्रद्धा पांडे ने 593 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। आयोग अध्यक्ष रवि मनुभाई...